Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि वालों को निवेश के नए अवसर मिलेंगे, देखें 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Virgo Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: कन्या राशि के लिए 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Virgo Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025
Virgo Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025
कन्या : यह सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का है. कार्यक्षेत्र में अनुशासन और व्यावसायिकता से सफलता मिलेगी. अधूरे कार्य पूरे होंगे और कोई नया प्रोजेक्ट भी शुरू हो सकता है. कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन पुराने ऋण या उधारी की चिंता हो सकती है.
इस सप्ताह करियर में ठहराव की स्थिति धीरे-धीरे समाप्त होती दिख रही है. यदि आप किसी सरकारी या प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी साख और सम्मान बढ़ेगा. व्यापार में निवेश के नए अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन बहुत सोच-समझकर कदम बढ़ाएं.
रिश्ते और परिवार
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. किसी प्रियजन से पुराने मुद्दों पर तनाव हो सकता है. जीवनसाथी की सेहत या व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है. प्रेम संबंधों में ईमानदारी और धैर्य की आवश्यकता है. आपसी संवाद को मजबूत बनाएं, वरना गलतफहमियों की गुंजाइश बनी रहेगी.
मानसिक तनाव और नींद की कमी इस सप्ताह आपकी ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है. पेट या पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. जंक फूड और तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करें. नियमित योग और ध्यान आपके मन को स्थिर रख सकते हैं. महिलाओं को हार्मोनल या शारीरिक थकान से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.