Tula Aaj Ka Rashifal 30 March 2026, तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी आय में जबरदस्त बढ़ोतरी और इच्छाओं की पूर्ति होगी. मंगल, बुध और राहु आपकी राशि के पंचम भाव में होने से संतान और शिक्षा के क्षेत्र में कुछ भ्रम या अप्रत्याशित घटनाएं दे सकते हैं. शुक्र का मेष राशि में होना आपकी राशि के सप्तम भाव को सक्रिय करेगा.
करियर-बिजनेस: आज कार्य क्षेत्र में आपको धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा. व्यापार में लाभ के कई अवसर मिलेंगे. नौकरी में पदोन्नति के साथ बेहतर स्थान परिवर्तन की संभावना प्रबल है. नई योजनाओं पर अमल करने का यह सबसे सटीक समय है.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है. जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन बच्चों की सेहत को लेकर थोड़ा भागदौड़ करनी पड़ सकती है.
सावधानी: शॉर्टकट तरीके से धन कमाने या सट्टेबाजी से आज पूरी तरह परहेज करें.
उपाय: किसी मंदिर में शुद्ध घी का दीपक जलाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
