Tula Aaj Ka Rashifal 29 March 2026, तुला राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता और लाभ के नए अवसर लेकर आएगा, क्योंकि शुक्र मेष राशि में बैठकर आपके व्यक्तित्व को निखार रहे हैं. दोपहर के बाद चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में केतु के साथ गोचर आपकी आय के स्रोतों में अचानक और अप्रत्याशित वृद्धि कर सकता है.
करियर-बिजनेस: आज आप कार्यक्षेत्र में जटिल समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेंगे, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में मंगल, बुध और राहु स्थित हैं. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ मान-सम्मान मिलने के योग हैं. आज आपकी मेहनत को पहचान मिलेगी और सहयोगियों का व्यवहार आपके प्रति बहुत ही सकारात्मक रहेगा.
लव लाइफ: आज प्रेम जीवन में रोमांस का तड़का लगेगा. शुक्र की शुभ स्थिति आपके और पार्टनर के बीच आकर्षण को बढ़ाएगी, जिससे दिन प्रेममय व्यतीत होगा. जीवनसाथी के साथ किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जहां आपको प्रशंसा मिलेगी.
स्वास्थ्य: आज सेहत काफी अच्छी बनी रहेगी, आप खुद को ऊर्जा और ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे, जिससे आपके सभी कार्य समय पर पूरे हो पाएंगे. त्वचा से संबंधित छोटी-मोटी समस्या हो सकती है, इसलिए स्वच्छता का ध्यान रखें और सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग सोच-समझकर करें.
सावधानी: बच्चों की संगति पर ध्यान दें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें.
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 8
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
