Tula Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा. यह आपके कर्म क्षेत्र को मजबूत करेगा.
करियर-बिजनेस: करियर में मेष राशि का शुक्र आपके व्यक्तित्व में आकर्षण लाएगा, जिससे आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारी आपकी कार्यशैली से काफी प्रभावित होंगे. व्यापार में कुम्भ के मंगल और बुध आपको नई रणनीतियां बनाने में मदद करेंगे, जिससे आप प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में सफल रहेंगे.
लव लाइफ: आज प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और आप पार्टनर के साथ अपने करियर की सफलताओं का जश्न मना सकते हैं, जिससे आपके बीच का प्रेम और बढ़ेगा. जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और यदि कोई पारिवारिक तनाव चल रहा था, तो चंद्रमा के प्रभाव से आज वह समाप्त होकर शांति का माहौल बनेगा.
स्वास्थ्य: आज स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है, लेकिन दशम चंद्रमा की स्थिति काम के कारण मानसिक थकान दे सकती है. वहीं मीन राशि में स्थित सूर्य और शनि के कारण कमर दर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए काम और आराम में संतुलन रखें.
सावधानी: आज कार्य में लापरवाही नुकसान दे सकती है.
उपाय: आज माता लक्ष्मी की पूजा करें.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
