तुला राशिफल 22 अप्रैल 2026: क्या करियर में तरक्की के बनेंगे योग या रिश्तों में बढ़ सकती है दूरी?

Aaj Ka Tula Rashifal 22 April 2026: तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत आपका साथ देगी. क्या अधूरे कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Tula Rashifal 22 April 2026: आज तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य उदय का दिन है. नवम भाव में चंद्रमा और गुरु की उपस्थिति धार्मिक और मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगी. शुक्र की स्थिति सुख-साधनों में वृद्धि करेगी. लंबी दूरी की यात्रा सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी.

करियर/बिजनेस: करियर के लिहाज से आज का दिन काफी सकारात्मक है. भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे. व्यापार में नए एग्रीमेंट साइन हो सकते हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए समय बहुत अच्छा है. धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में नई ऊर्जा महसूस होगी. पार्टनर से फोन पर भविष्य की प्लानिंग को लेकर गंभीर लेकिन प्यारी बातचीत होगी. जीवनसाथी के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा. प्रपोज करने के लिए शाम का समय अनुकूल है. साथ में डिनर करने से दूरियां कम होंगी और प्रेम बढ़ेगा.

स्वास्थ्य: सेहत में सुधार होगा. आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से हल्का महसूस करेंगे. बाहर का खाना खाने से बचें और घर का शुद्ध भोजन ही लें.

  • सावधानी: अनजान लोगों की बातों में आकर निवेश न करें.
  • उपाय: मंदिर में घी का दीपक जलाएं.
  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: क्रीम

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >