Surya Gochar July 2025: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर क्या पड़ेगा असर

Surya Gochar July 2025: बीते 16 जुलाई 2025 में सूर्य का कर्क राशि में गोचर रकर चुके हैं है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ेगा. यह गोचर जीवन के विभिन्न क्षेत्रों—जैसे करियर, स्वास्थ्य, संबंध और आत्मविश्वास—में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. जानें आपकी राशि पर असर.

Surya Gochar July 2025: हर महीने सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसे सूर्य का गोचर कहा जाता है. इसका प्रभाव न केवल मौसम में बदलाव लाता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन, स्वास्थ्य, करियर और रिश्तों पर भी व्यापक असर डालता है. बीते 16 जुलाई 2025 को प्रातः सूर्य ने मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किया है. कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा, सूर्य के मित्र माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आइए जानते हैं, आपकी राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा—

मेष राशि

सूर्य आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश करेगा. इसका असर आपके मान-सम्मान में वृद्धि के रूप में दिखेगा. रुका हुआ धन मिल सकता है और आर्थिक स्थिति सुधरेगी. पारिवारिक मामलों में भी अनुकूलता रहेगी.

शनि हुए वक्री, बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर तृतीय भाव में होगा, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा और वाहन सुख के योग बनेंगे. नया वाहन खरीदने की संभावना है. भाइयों-बहनों से संबंध बेहतर होंगे.

मिथुन राशि

द्वितीय भाव में स्थित सूर्य पारिवारिक विवादों को सुलझाने और आर्थिक मजबूती का संकेत देता है. बोलने में संयम रखें. अटके कार्य पूरे होने की संभावना है.

कर्क राशि

आपकी राशि में सूर्य का प्रवेश आपके लिए ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता के नए द्वार खोलेगा. व्यवसाय में विस्तार के योग हैं. नई शुरुआत के लिए उत्तम समय है.

सिंह राशि

बारहवें भाव में सूर्य का आना कुछ परेशानियों की आहट दे सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं और अनावश्यक खर्चों से बचें. विदेश यात्रा या सरकारी कार्यों में रुकावट संभव है.

कन्या राशि

ग्यारहवें भाव का सूर्य आपको आत्मविश्वास और उपलब्धियों से भर देगा. लाभ के अवसर मिलेंगे. धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी.

तुला राशि

दशम भाव में सूर्य का गोचर करियर में तनाव ला सकता है. कार्यस्थल पर मतभेद संभव हैं. धैर्य और समझदारी से काम लें. अहंकार से बचें.

वृश्चिक राशि

नवम भाव में सूर्य का आगमन भाग्य में वृद्धि और काम में सफलता का संकेत है. यात्रा और अध्ययन के लिए अच्छा समय है. परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा.

धनु राशि

अष्टम भाव में सूर्य अचानक लाभ या सफलता दिला सकता है, लेकिन स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. जोखिम न लें.

मकर राशि

सप्तम भाव का सूर्य वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और व्यापार में सहयोग देगा. सरकारी मदद मिलने के योग हैं. नए साझेदारी के कार्य शुरू हो सकते हैं.

कुंभ राशि

षष्ठ भाव में सूर्य का गोचर संघर्ष का संकेत है. शत्रुओं से सावधान रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है.

मीन राशि

पंचम भाव में सूर्य का प्रभाव संतान से सुख, प्रेम संबंधों में मिठास और रुके हुए कार्यों की पूर्णता के रूप में दिखाई देगा. रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी.

विशेष परामर्श हेतु संपर्क करें:

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >