Surya Gochar 2023: कल सूर्य करने वाले हैं गोचर, जानें किन राशियों को मिलेगा शुभफल

Surya Gochar 2023: 15 मार्च की सुबह सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं, इसलिए इसे मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा. इससे कई राशियों को लाभ होगा. जानें लाभ पाने वालों में कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य देव हर मास में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं. 15 मार्च की सुबह सूर्य मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं,  इसलिए इसे मीन संक्रांति के नाम से जाना जाएगा. सूर्य के मीन में प्रवेश करने से शनि के साथ युति का समापन होगा और गुरु के साथ युति होने से कई राशियों को लाभ होगा. जानें लाभ पाने वालों में कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

मेष राशि

सूर्य का गोचर होने से मेष राशि वाले जातकों को लाभ मिलने वाला है. राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे. मान-सम्मान पद तथा गरिमा की वृद्धि होगी. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा.

वृषभ राशि

सूर्य का गोचर होने से वृषभ  राशि वाले जातकों के लिए अच्छा होने वाला है.  दश भाव में गोचर कर रहे हैं. ऐसे में इस सूर्य इस राशि में एकाराशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा. वाहन, घर खरीदना भी शुभ साबित होगा.

कर्क राशि

सूर्य का गोचर कर्क राशि के लिए फायदेमंद होने वाला है. सूर्य और गुरु की युति इस राशि के जातकों के लिए सौभाग्यशाली साबित होगी. इस अवधि में कोई पुराना निवेश आपको लाभ पहुंचाएगा. नए सौदे में हाथ डाल सकते हैं.

कन्या राशि

सूर्य का गोचर  कन्या राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित  होगा. राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी. लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी. गुप्त शत्रु परास्त होंगे.

कुंभ राशि

सूर्य का गोचर  कुंभ राशि के जातकों के लिए फायदेमंद होने वाला है. इस राशि में सूर्य दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. इस भाव को वाणी, परिवार और बचत का कारक माना जाता है. ऐसे में इस राशि के जातकों का परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.

 15 मार्च 2023 को मनाया जाएगा मीन संक्रांति

15 मार्च 2023 को मीन संक्रांति है. मीना संक्रांति भी इन 12 संक्रांतियों में से ही एक है. वर्ष के अंतिम माह में आने वाली संक्रांति को ही मीना संक्रांति के रूप में मनाया जाता है. इस दिन मीन राशि का प्रभाव सूर्य पर पड़ता है. सूर्य का स्थान प्रत्येक महीने में बारह राशियों में बदलता रहता है और सूर्य के राशि में प्रवेश करने से संक्रांति का अनुमान लग जाता है.

मीन संक्रांति का महत्व

 भारत के दक्षिणी क्षेत्रों में इसे मीन संक्रमण के नाम से भी बुलाया जाता है. इस दिन भूमि दान करने खुशहाल जीवन की प्राप्ति होती है. भूमि दान न कर सकने वाले लोग इस दिन अन्य दान करते हैं और ग़रीबों को खाना खिलाते हैं. पंजाब, केरल और तमिलनाडु राज्य में प्रत्येक माह के शुरूआत में मीना संक्रांति को मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >