Singh Saptahik Rashifal, सिंह राशि: यह सप्ताह आपके लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेकर आएगा. नौकरी और व्यापार में अतिरिक्त प्रयास करने होंगे, जबकि परिवार और प्रेम संबंधों में समय और समझदारी से ही रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.
पारिवारिक जीवन
इस दौरान घर में आपको शांति की कमी महसूस होगी. चंद्रमा आपके राशि के पंचम, छठे तथा सातवें भाव में संचरण करेंगे, सप्ताह के आरंभ में आप काम में इतने ज्यादा व्यस्त रहेंगे कि परिवार को ठीक से समय नहीं दे पाएंगे. छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनने से वाद-विवाद होने की संभावना है. यदि आप शांति और समझदारी से बात को संभालेंगे तो अच्छा है, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं.
व्यापार और नौकरी
इस सप्ताह कामकाज के मोर्चे पर आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहने वाला है. गुरु और शुक्र द्वादश भाव में है तथा मंगल दशम भाव में है नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही ध्यान और सावधानी से अपने काम करने होंगे. यदि आपसे छोटी सी भी गलती होती है, तो वरिष्ठ अधिकारी कोई कड़ा कदम उठा सकते हैं. बेहतर होगा कि आप उन्हें शिकायत का कोई मौका न दें. इस दौरान काम का बोझ अधिक रहेगा. वहीं, व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा कमाने के लिए अपनी कोशिशें और बढ़ाने की जरूरत है. बुध और शुक्र का सहयोग मिलेगा याद रखें, आप जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, उतनी ही बड़ी सफलता मिलेगी.
करियर और शिक्षा
छात्रों को इस दौरान अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है. पढ़ाई में भटकाव और एकाग्रता की कमी महसूस हो सकती है. करियर के मामलों में धैर्य रखें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय गलत साबित हो सकते हैं. एक उचित शेड्यूल बनाकर ही अपनी तैयारी पर ध्यान दें.
आर्थिक स्थिति
आर्थिक तौर पर यह समय मिश्रित फल देने वाला है. व्यापार में अतिरिक्त मेहनत किए बिना अच्छा लाभ मुश्किल है. नौकरी में बढ़े हुए काम के बोझ के बावजूद आय में वृद्धि की उम्मीदें धीमी रहेंगी. इस सप्ताह अनावश्यक खर्चों से बचकर रहना ही समझदारी होगी.
प्रेम जीवन
प्रेम जीवन में तनाव का वातावरण बना रह सकता है. सितारे सहयोग नहीं करेंगे,काम का तनाव और थकान आपके पार्टनर को उपेक्षित महसूस करा सकती है. संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए अपने प्रियजन को समय दें और खुलकर बातचीत करें.
स्वास्थ्य
ज्यादा काम करने की वजह से आपकी शारीरिक थकान काफी बढ़ सकती है. सूर्य एकादश भाव में है जिसके कारण मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे. ऐसे में आपको खुद पर भी ध्यान देने की जरूरत है. संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें.
लकी अंक: 2
लकी रंग: हरा
उपाय
कार्यक्षेत्र के तनाव और घरेलू शांति के लिए प्रतिदिन सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करें.
