सिंह राशिफल 9 अप्रैल 2026: प्रपोज करने का सही मौका, करियर में तरक्की के योग

Aaj Ka Singh Rashifal 9 april 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Singh Rashifal 9 april 2026: आज सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर संतान और शिक्षा के लिए शुभ संकेत दे रहा है. केतु आपकी राशि में स्थित है, जो कभी-कभी आपको भ्रमित कर सकता है. मेष में शुक्र का गोचर भाग्य का साथ दिलाएगा. मीन राशि में ग्रहों की अष्टम भाव में स्थिति के कारण अचानक खर्चों या स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सतर्क रहें.

करियर/बिजनेस: विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस में किए गए नए प्रयोग सफल हो सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं. हालांकि, जोखिम भरे निवेश से बचें और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन पूरी तरह उन पर निर्भर न रहें.

लव लाइफ: आज पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा. फोन पर रोमांटिक बातें आपका मूड अच्छा कर देंगी. यदि आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रपोज करने के लिए दिन अनुकूल है. पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और डिनर डेट पर जाना रिश्तों में नई ऊर्जा भर सकता है.

स्वास्थ्य: हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए. तनाव को खुद पर हावी न होने दें. धूप में ज्यादा समय बिताने से बचें, क्योंकि केतु के प्रभाव से सिरदर्द की समस्या हो सकती है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें.

  • सावधानी: बिना सोचे-समझे किसी विवाद में न पड़ें.
  • उपाय: आज पीले वस्त्र धारण करें और चने की दाल का दान करें, इससे शुभ फल मिलेंगे.
  • शुभ अंक: 1
  • शुभ रंग: नारंगी

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >