सिंह राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज प्रतिस्पर्धा में मिलेगी जीत या मेहनत दिलाएगी बड़ा लाभ?

Singh Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Singh Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए काफी सक्रिय रहने वाला है. आपकी राशि में केतु का संचरण और सप्तम भाव में मंगल-बुध-राहु की युति आपको ऊर्जावान बनाएगी. आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. आज आपकी लोक-प्रसिद्धि में वृद्धि होगी. लोग आज आपकी कार्यशैली का अनुसरण करना शुरू करेंगे.

करियर-बिजनेस: व्यापार में साझेदारी में प्रतिस्पर्धा के लिए सावधानी बरतें. राहु और मंगल की स्थिति पार्टनर के साथ वैचारिक मतभेद या विवाद उत्पन्न कर सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा. अपनी टीम के साथ तालमेल बिठाने के लिए आज आपको अधिक प्रयास करने होंगे.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में उत्तेजना और उत्साह बना रहेगा. पार्टनर की किसी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें. आज विवाद की स्थिति से दूर रहें. जीवनसाथी के साथ शाम का समय सुखद बीतेगा. किसी पारिवारिक उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा से घर का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी परंतु हड्डियों या घुटनों में हल्का दर्द महसूस हो सकता है. मीन के शनि आपकी राशि पर दृष्टि डाल रहे हैं. कैल्शियम युक्त आहार लें. आज सुबह की धूप का आनंद लें. मानसिक रूप से खुद को शांत रखने के लिए संगीत सुनना आपके लिए अच्छा रहेगा.

सावधानी: निवेश से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 1

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >