सिंह मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने नौकरी में मिलेगी सफलता, लेकिन प्रेम और स्वास्थ्य में बरतें सावधानी

सिंह राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए असरदार ज्योतिषीय उपाय.

Singh Masik Rashifal august 2026, सिंह राशि: अगस्त का महीना इस राशि के जातकों के लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. परिवार और स्वास्थ्य के मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, जबकि व्यापार, नौकरी और प्रेम जीवन में समय के साथ सुधार देखने को मिल सकता है. धैर्य और समझदारी से लिए गए निर्णय इस माह आपके लिए लाभदायक साबित होंगे.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में संतुष्ट रहेंगे दूसरे भाव पर मंगल की दृष्टी बनेगी. 17 अगस्त को सूर्य पहले भाव में संचरण करेंगे, 22 को बुध आयेगे, पहले भाव में त्रिग्रही योग बनेगा, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के साथ रहते हुए भी अकेलापन लगेगा. परिवार से सहयोग मिलेगा,स्थाई संपति की खरीदारी का प्लान बनेगा पारिवारिक आय में वृद्धि होगी,पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में किसी दूसरे के कहे सुनी बात पर ध्यान नहीं दे. व्यापार में मेहनत करें लाभ होगा, नया निवेश का प्लान नहीं बनाए जैसा चल रहा है उसे मेंटेन करें. ट्रेडिंग से संबंधित व्यापार कर रहें है लाभ होगा. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में उन्नति के संकेत दिखाई दे रहा है.नौकरी में थोड़ी परेशानी आएगी लेकिन आपके सूझ -बुझ के कारण स्थिति पर नियंत्रण होगा. कार्य का परिणाम अनुकूल मिलेगा शुक्र और शनि सहयोग करेंगे नौकरी अच्छे स्थिति में चलेगा.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों के लिए अगस्त का महीना शिक्षा को लेकर मिला जुला रहेगा, लेकिन घर से बाहर रहकर पढाई कर रहे है या विदेश में रहकर पढाई कर रहे है, उन्हें सफलता मिलेगी. मंगल और गुरु मदद करेंगे,उच्य शिक्षा की पढाई कर रहे है, जैसे वकालत ,जर्नलिस्ट तथा सिविल सर्विसेज उन्हें मेहनत करना पड़ेगा. करियर में आगे बढ़ेंगे ,नए नए परियोजना पर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध को लेकर सावधानी रखें. प्रीतम के साथ दूरी बन सकती है. गुरु तथा शनि अच्छे स्थिति में नहीं होने के कारण घर से बाहर रहने का प्लान बन सकता है. पार्टनर के साथ दूरी बनेगी, इसलिए पार्टनर के साथ जब संवाद करें, जरुरत के अनुसार बात करें. सिंगल है तो किसी के साथ नजदीकी बनेगी रिश्ते को लेकर जल्दबाजी नहीं करें. वैवाहिक जीवन में थोड़ी बहस होगी. कार्य के दबाव के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे.

स्वास्थ्य

सिंह राशि वाले स्वस्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें, कोई बड़ा भयंकर बीमारी के संकेत दिखाई नहीं दे रहा है. मंगल एकादश भाव में है तथा शनि आठवें भाव में पेट सम्बन्धित दिक्कत बन सकती है. खान पान को लेकर ध्यान दें.17 अगस्त के बाद मानसिक स्थति ठीक नहीं रहेंगा. पहले भाव में त्रिग्रही योग बनेगा जिसे स्वस्थ्य को प्रभावित करेगा.

लकी नंबर 9 लकी कलर पीला

उपाय

  • नित्य भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन ,लाल फुल डालकर अर्ध्य दे.
  • जरुरतमंद लोगो को भोजन करायें.
  • बुधवार को हरे मूंग का दान करें.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >