बन रही है शुक्र और राहु की त्रिग्रही युति, जानें मेष से लेकर मीन राशि का होगा क्या हाल

Shukra Rahu Trigahi Yog 2026: शुक्र और राहु की त्रिग्रही युति से आज 9 फरवरी 2026 को प्रेम, धन और करियर पर असर पड़ेगा. मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए जानें दिन कैसा रहेगा.

Shukra Rahu Trigahi Yog Rashifal 2026: आज 9 फरवरी 2026 सोमवार का दिन है. आज चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. सिंह राशि में केतु, मकर राशि में मंगल और सूर्य, कुंभ राशि में बुध, शुक्र और राहु की त्रिग्रही युति बनी हुई है, जिसे शुभ योग माना जाता है. वहीं मिथुन राशि में गुरु और मीन राशि में शनि विराजमान हैं. इन सभी ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र द्वारा मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल बताया गया है.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कामकाज में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी. आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें. परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा. प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी, लेकिन जल्दबाजी से बचें. सेहत सामान्य रहेगी, बस थकान पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: लाइट ग्रीन

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन स्थिर और संतुलित रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. प्रेम संबंधों में हल्की बहस संभव है, धैर्य रखें. सेहत ठीक रहेगी, तनाव से दूरी बनाएं.
लकी नंबर: 2 | लकी कलर: पिंक

मिथुन राशि (Gemini)

आज आपके विचार स्पष्ट रहेंगे और योजनाएं सफल होंगी. नौकरी और बिजनेस में सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, निवेश सोचकर करें. सामाजिक दायरा बढ़ेगा. प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी. सेहत सामान्य है, आराम जरूरी है.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: नीलाभ

कर्क राशि (Cancer)

आज परिवार से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कामकाज में आपकी मेहनत का फल मिलेगा. धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च संभालकर करें. पुराने तनाव खत्म होंगे. प्रेम जीवन में समझ और अपनापन बढ़ेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: सुनहरा

सिंह राशि (Leo)

आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. ऑफिस या कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होगी. आर्थिक लाभ संभव है. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: लाल

कन्या राशि (Virgo)

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने का दिन है. कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी. धन लाभ संभव है, लेकिन फिजूलखर्ची से बचें. पारिवारिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. प्रेम जीवन में संवाद जरूरी है. यात्रा के योग बन रहे हैं.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: बैंगनी

तुला राशि (Libra)

आज का दिन संतुलन और समझदारी से भरा रहेगा. कामकाज में सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा. प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी. सेहत सामान्य रहेगी.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: सिल्वर

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. चुनौतीपूर्ण काम में सफलता मिलेगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. परिवार और मित्रों का साथ मिलेगा. प्रेम जीवन में रोमांस रहेगा. नए प्रोजेक्ट शुरू करने का अच्छा समय है.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: गहरा नीला

धनु राशि (Sagittarius)

आज यात्रा और नए अवसरों का योग है. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ संभव है. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में प्रगति होगी.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: हल्का नीला

मकर राशि (Capricorn)

आज जिम्मेदारियों वाला दिन रहेगा. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. परिवार में तालमेल बनाए रखें. प्रेम जीवन में धैर्य जरूरी है. करियर और पढ़ाई में सफलता मिलेगी.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा

कुंभ राशि (Aquarius)

आज सकारात्मक सोच से आगे बढ़ेंगे. कामकाज में सराहना मिलेगी. धन से जुड़े मामलों में सुधार होगा. प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा. यात्रा और नए अनुभवों के योग हैं.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: सफेद

मीन राशि (Pisces)

आज मानसिक शांति और रचनात्मकता बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ संभव है. परिवार और प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा. शिक्षा और नए अवसरों से फायदा होगा.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: हल्का हरा

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
15+ वर्षों का अनुभव | ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
Consultation: 8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >