Shani Gochar 2023: होने जा रहा है शनि गोचर, जानें किनकी खुलेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी परेशानी

Shani Gochar 2023: शनिदेव आज यानी 17 जनवरी 2023 को राशि परिवर्तन करेंगे. 30 साल के बाद शनिदेव दोबारा से अपनी दूसरी स्वयं की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. इनके राशि परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत खुलेगी तो कुछ राशि वालों को अपार कष्ट मिलेगा. आइये जानें इन राशियों के बारे में:

मेष राशि
मेष राशि में इस समय राहु का गोचर है और अगले साल बृहस्पति का गोचर होगा. शनि मेष राशि के एकादश भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में धन संपत्ति को लेकर आपकी किस्मत चमक जाएगी. इससे नौकरी, करियर और व्यापार में उन्नति मिलेगी. आय में वृद्धि होगी.

वृषभ राशि

शनि गोचर के बाद इन्हें करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी. हर काम पूरा होगा. इससे इन्हें अच्छा परिणाम मिलेगा.

मिथुन राशि
काफी दिनों का प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक मिलेगा. विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना हो तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा. दूसरे देश की नागरिकता के लिए भी अवसर अनुकूल है शनि देव का और सुखद फल आपको मिलता रहे उसके लिए पीपल का वृक्ष लगाएं

कर्क राशि
आप पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी. इससे आर्थिक, मानसिक और शारीरिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है.  

सिंह राशि
शनि राशि परिवर्तन का सिंह राशि के जातकों पर भी अच्छा प्रभाव देखा जा सकता है. नौकरी और तरक्की होने के आसार हैं लेकिन कार्यभार में वृद्धि हो सकती है. आय के नए साधन बन सकते हैं और शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है.

कन्या राशि
 यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा. अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है. सब कुछ सुखद रहेगा किंतु इस अवधि के मध्य किसी भी बड़े कर्ज के लेन देन से बचें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. इनकम के नए स्रोत मिलेगे.

तुला राशि

उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढे़गा, उनसे लाभ भी होगा. काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद. नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग. शनि देव के वैदिक मंत्र का जप करना शुभता में वृद्धि करेगा.

वृश्चिक राशि
आप पर शनि की ढैय्या शुरू हो जायेगी. इससे इन लोगों को शनि देव की कुदृष्टि का असर झेलना पडेगा. आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य ख़राब होगा. मानसिक तनाव रहेगा.

धनु राशि
अभी शनि मकर राशि में है जिसकी वजह से धनु राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है. जैसे ही 17 जनवरी 2023 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, धनु राशि पर से साढ़ेसाती हट जाएगी. ऐसे में 17 जनवरी 2023 के बाद का समय इस राशि के लिए पूरी तरह से अनुकूल हो जाएगा.

मकर राशि

शनि आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे. ऐसे में आपके खर्चों पर लगाम लगेगी. धन की आवक बढ़ेगी. आमदानी अर्जित करने में आप सफल होंगे. बचत भी होगी. पारिवारिक जीवन में आपने मधुरता और सामंजस्यता बढ़ा ली तो किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. शनि के मंदिर कार्य न करें.

कुंभ राशि

शनि मकर राशि में है जिसके कारण कुंभ राशि पर साढे़ साती का पहला चरण चल रहा है. इस गोचर के बाद कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरु हो जाएगा. उल्लेखनीय है कि साढ़ेसाती के दूसरे चरण को अत्यधिक कष्टदायी माना गया है. ऐसे में इन्हें बहुत ज्यादा संभल कर रहने की आवश्यकता है.

मीन राशि
कुंभ में शनि गोचर से आप पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू होगा. इससे संतान की ओर से दुःख मिल सकता है. मेहनत के बावजूद इच्छित परिणाम मिलने में देरी होगी. आय व्यय का तालमेल बिगाड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >