Shani Chandra Vish Yog 2025: आज ग्रहण योग और विष योग का असर, जानें किस राशि की बढ़ेगी चिंता

Shani Chandra Vish Yog 2025: आज कुंभ राशि में चंद्रमा की राहु के साथ युति से ग्रहण योग और शनि के संयोग से विष योग बन रहा है. इन अशुभ योगों का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा. किसी की चिंता बढ़ेगी तो किसी को सतर्क रहने की जरूरत होगी. जानें आज किस राशि को रहना होगा सावधान.

Shani Chandra Vish Yog 2025: आज शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को चंद्रमा पहले कुंभ राशि में राहु के साथ ग्रहण योग बनाएंगे और फिर शनि के साथ मिलकर विष योग का निर्माण करेंगे. इसके बाद चंद्रमा मीन राशि में प्रवेश करेंगे. धनु राशि में शुक्र-मंगल-सूर्य की युति, वृश्चिक में बुध, मिथुन में गुरु, मीन में शनि और सिंह में केतु विराजमान हैं. इन्हीं ग्रह चालों के आधार पर ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र बता रहे हैं मेष से मीन तक का आज का राशिफल.

मेष राशि: काम का दबाव नहीं, लेकिन सेहत रहेगी कमजोर

आज आपको अपने काम पर विशेष फोकस करना होगा. सहकर्मियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा. धन लाभ के लिए मेहनत करनी पड़ेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव और मौसमी बीमारी परेशान कर सकती है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: गुलाबी

वृष राशि: व्यापार में लाभ, रिश्तों में आएगी ताजगी

कार्य क्षेत्र में मजबूती बनी रहेगी और मन उत्साहित रहेगा. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. दोपहर के बाद प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी. सरकारी कामकाज से जुड़े लोगों को लाभ के संकेत हैं.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: सलेटी

मिथुन राशि: पारिवारिक तनाव, सेहत पर दें ध्यान

समाज में प्रभाव थोड़ा कम महसूस हो सकता है. परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपकी सूझबूझ से मामला संभल जाएगा. यात्रा में सावधानी रखें. अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलेगा. जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकती है.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: फिरोजा

कर्क राशि: शत्रुओं से सतर्क रहें, उधार पैसा मिलेगा

मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी. शत्रु परेशान कर सकते हैं. व्यापार ठीक चलेगा, नए निवेश से बचें. पारिवारिक तनाव रहेगा. किसी धार्मिक स्थान पर समय बिताने से मन शांत होगा. सिरदर्द की समस्या हो सकती है.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: गुलाबी

सिंह राशि: रिश्तों में टकराव, संयम से बनेंगे हालात

दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है. अहंकार से बचें, तभी रिश्ते सुधरेंगे. कार्यस्थल पर वरिष्ठों का सहयोग नहीं मिलेगा. खर्च बढ़ सकते हैं. भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है.
लकी नंबर: 5 | लकी कलर: हरा

कन्या राशि: करियर में दबाव, विवाद से रहें दूर

काम का प्रेशर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें. खर्च बढ़ेंगे. गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं. कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी रखें. परिवार के किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है.
लकी नंबर: 9 | लकी कलर: फिरोजा

ये भी पढ़ें: आज का दिन बदल सकता है किस्मत, मेष से मीन के जातक राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय 

तुला राशि: प्रेम में भ्रम, भरोसा सोच-समझकर करें

प्रेम संबंधों को लेकर अत्यधिक उत्साह नुकसान दे सकता है. पार्टनर से धोखे की आशंका है. छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए. परिवार से सहयोग कम मिलेगा. खर्च बढ़ेंगे, आय के लिए अतिरिक्त मेहनत जरूरी होगी.
लकी नंबर: 4 | लकी कलर: सफेद

वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव, धन को लेकर चिंता

घर का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा. पड़ोसियों से विवाद संभव है. धन खर्च बढ़ेगा. नए मकान से जुड़ी योजना बन सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा. माता की सेहत चिंता बढ़ा सकती है.
लकी नंबर: 3 | लकी कलर: भूरा

धनु राशि: सावधानी जरूरी, यात्रा से बचें

भौतिक सुख पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. लापरवाही भारी नुकसान दे सकती है. नए कार्य की शुरुआत न करें. सामाजिक मामलों में बदनामी की आशंका है. शाम को धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं. सेहत कमजोर रहेगी.
लकी नंबर: 8 | लकी कलर: पीला

मकर राशि: मेहनत ज्यादा, परिणाम कम

वाणी पर संयम रखें. रिश्तेदार और मित्र अपेक्षा के अनुसार सहयोग नहीं करेंगे. काम का बोझ बढ़ेगा. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, लेकिन समय पर काम पूरा न होने से तनाव बढ़ेगा. पारिवारिक मामलों पर ध्यान दें.
लकी नंबर: 6 | लकी कलर: बैंगनी

कुंभ राशि: ग्रहण योग का असर, मानसिक तनाव

सामाजिक स्तर पर निराशा हाथ लग सकती है. मित्रों से सहयोग नहीं मिलेगा. व्यापार में निवेश से बचें. पारिवारिक कलह और वैवाहिक तनाव संभव है. विवाद से दूरी रखें. सिरदर्द परेशान कर सकता है.
लकी नंबर: 1 | लकी कलर: नीला

मीन राशि: करियर पर फोकस रखें, गोपनीय बातें साझा न करें

विदेश यात्रा की योजना टालना बेहतर होगा. विवादों से दूर रहें. धन को लेकर तनाव संभव है. काम के सिलसिले में भागदौड़ रहेगी. संचार माध्यम से अप्रिय समाचार मिल सकता है. अपनी कमजोरियां किसी से साझा न करें. सेहत सामान्य रहेगी.
लकी नंबर: 7 | लकी कलर: आसमानी

आपका दिन मंगलमय हो
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >