Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के रिश्तों में ईगो के कारण दूरियां आ सकती हैं, जानें 3 अगस्त से 9 अगस्त का साप्ताहिक राशिफल
Scorpio Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: वृश्चिक राशि के लिए 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Scorpio Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025
Scorpio Weekly Horoscope 3 August to 9 August 2025: अगस्त माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2025
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह दृढ़ निश्चय और रहस्यमय ऊर्जा से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है. अधिकारी वर्ग से प्रशंसा मिलने के योग हैं. कोई रुका हुआ भुगतान प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कोई शुभ समाचार मिल सकता है. वाणी में कटुता से बचें.
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में स्थितियाँ अनुकूल रहेंगी, लेकिन सहकर्मियों से मतभेद हो सकते हैं. तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में रुका हुआ धन वापस मिल सकता है.
रिलेशनशिप
इस सप्ताह पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में ईगो के कारण दूरियां आ सकती हैं, संवाद बनाए रखें.
इस सप्ताह त्वचा या गले से जुड़ी कोई परेशानी उभर सकती है. पानी अधिक पिएं और गरिष्ठ भोजन से बचें.गला, गर्दन या पीठ दर्द की समस्या हो सकती है. गरम पानी और व्यायाम लाभ देंगे.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.