Mithun Saptahik Rashifal: मिथुन राशि: देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में हैं और चंद्रमा का आगमन सप्ताह के उत्तरार्ध में होगा. यह समय आध्यात्मिक प्रगति और नई योजनाओं को लागू करने के लिए उत्तम है. भाग्य का साथ मिलेगा.
करियर: आपकी राशि में गुरु का होना ज्ञान और बुद्धि को बढ़ाएगा, जिससे नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी और बड़े निवेश के लिए सप्ताह का मध्य उत्तम है.
लव लाइफ: प्रेमी के साथ लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है. चंद्रमा जब आपकी राशि में आएगा, तब आपसी संवाद और संवेदनशीलता बढ़ेगी जिससे रिश्ता मजबूत होगा.
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गुरु और शनि की स्थिति के कारण पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. बाहर के खाने-पीने से परहेज करें और पर्याप्त पानी पिएं.
सावधानी: केतु का सिंह में होना भाई-बहनों से विवाद करा सकता है. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और अपनी राय थोपने से बचें.
उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं. ‘ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का जाप करें.
शुभ अंक- 5, 14, 23
शुभ रंग- हरा और नीला
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
