मेष राशि वालों पर चंद्रमा और मंगल की विशेष कृपा, क्या इस सप्ताह सच में पलटेगी किस्मत?

Mesh Saptahik Rashifal 22 To 28 February 2026: इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी मंगल मकर से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे. चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में आपकी ही राशि में गोचर करेंगे, जबकि गुरु तृतीय और शनि द्वादश भाव में स्थित रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा.

Mesh Saptahik Rashifal: मेष राशि: सप्ताह की शुरुआत ऊर्जावान रहेगी. चंद्रमा के गोचर के कारण मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी, लेकिन कुंभ राशि में मंगल की उपस्थिति के कारण लाभ के चक्कर में जल्दबाजी में निर्णय न लें.

करियर: सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा आपकी ही राशि में होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. हालांकि, मंगल के राशि परिवर्तन से कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें.

लव लाइफ: इस हफ्ते प्रेम संबंधों के लिए समय मिलाजुला रहेगा, शुक्र की कुंभ में उपस्थिति सामाजिक दायरे को बढ़ाएगी. जीवनसाथी के साथ किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, जो अंततः रिश्तों में स्पष्टता लाएगी.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह मंगल का गोचर आपके स्वभाव में उग्रता ला सकता है, जिससे रक्तचाप की समस्या हो सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.

सावधानी: इस सप्ताह किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें.

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.

शुभ अंक- 9, 18, 27
शुभ रंग- लाल और नारंगी

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >