Kumbh Saptahik Rashifal: कुंभ राशि: आज आपकी राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु स्थित है, जो आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त आकर्षण पैदा करेंगे, लेकिन राहु के कारण भ्रमित होने से बचें. बड़े बदलाव का समय है.
करियर: इस सप्ताह आपकी राशि में पांच ग्रहों की युति आपको ऊर्जावान बनाएगी, लेकिन साथ ही दबाव भी रहेगा. करियर में बड़े बदलाव का समय है, नई जिम्मेदारियां आपको व्यस्त रखेंगी.
लव लाइफ: शुक्र का आपकी राशि में होना आपको आकर्षक बनाएगा, जिससे पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा.
स्वास्थ्य: इस समय सिरदर्द और बेचैनी महसूस हो सकती है, क्योंकि ग्रहों का अत्यधिक भार आपकी राशि पर है. शांति के लिए एकांत में समय बिताएं और प्राणायाम करें.
सावधानी: राहु का आपकी राशि में होना भ्रम और गलत निर्णय लेने की ओर प्रेरित कर सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें.
उपाय: आपकी राशि में ग्रहों का जमावड़ा है, अतः ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करें. राहु की शांति के लिए किसी मंदिर में नारियल अर्पित करें.
शुभ अंक- 4, 13, 22
शुभ रंग- ब्लू और बैंगनी
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: होली पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया, आखिर कब जलेगी होलिका, जानें सटीक समय
