धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: धनु राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Sagittarius Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल.

धनु साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025

धनु: इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ असमंजस की स्थिति का सामना करेंगे. आप नए विकल्पों की खोज में रहेंगे. वर्तमान में स्थान परिवर्तन की संभावना नहीं है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपने वर्तमान को सुधारने के लिए प्रयास करें. व्यापार में एक नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा. रिश्तों में आप भारीपन का अनुभव करेंगे. लोग आपके करीब आना चाहेंगे, लेकिन आप उनसे दूरी बनाए रखना चाहेंगे.

करियर बिजनेस: इस सप्ताह पेशेवर विकास के लिए स्थिति कुल मिलाकर सकारात्मक है. इस दौरान नौकरी करने वालों को अपने वरिष्ठों और अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा. साझेदारी के कार्यों के लिए सप्ताह के मध्य में अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. हालांकि, सप्ताह के अंत में आपकी मानसिक असमंजसता अपने चरम पर पहुंच सकती है. विदेशी या दूरस्थ व्यापार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है. कार्य से संबंधित लंबी यात्रा में भी देरी हो सकती है.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

रिलेशनशिप: इस सप्ताह प्रेम संबंधों को बनाए रखने में कोई कठिनाई नहीं होगी. आप शुरुआत से ही रोमांटिक मूड में रहेंगे. सप्ताह के मध्य में आपके बीच की आत्मीयता में वृद्धि होगी. प्रिय व्यक्ति के साथ डेटिंग और बातचीत का अवसर मिल सकता है. हालांकि, सप्ताह के अंत में आपके मन में थोड़ी उदासीनता के कारण आप संबंधों से कुछ दूरी बनाना चाहेंगे.

हेल्थ: इस सप्ताह आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. विशेष रूप से मोटापे और पाचन संबंधी समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें. अत्यधिक मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें. सप्ताह के अंत में अनिद्रा के साथ मानसिक और शारीरिक थकान तथा सुस्ती बढ़ सकती है. मौसमी बीमारियों के बढ़ते खतरे के कारण अपनी दिनचर्या को नियमित रखें. सांस लेने में कठिनाई, खांसी या कफ की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

शुभ डेट:31,03,05
शुभ कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी: इस सप्ताह आपको सही योजना और रणनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. आपकी कोशिशें इसी दिशा में होनी चाहिए. इस सप्ताह एक उचित रणनीति आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करते हैं, तो सफलता अवश्य प्राप्त होगी.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय: इस सप्ताह बुधवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद एक कांसे की थाली लें. इस थाली में चंदन से “ऊँ गं गणपतयै नम:” लिखें. इसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर निकटवर्ती श्रीगणेश मंदिर में दान करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >