मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: मीन राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Pisces Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल.

मीन साप्ताहिक राशिफल मार्च 2025

मीन: इस सप्ताह कार्यस्थल पर कार्य का बोझ कम रखने के लिए, यह उचित होगा कि आप कार्य करने की एक योजना पहले से तैयार कर लें. सप्ताह की शुरुआत से लेकर अंत तक अपनी ऊर्जा को समान बनाए रखें और समय का सही तरीके से उपयोग करें. व्यापार में नई डील होने से आपके मन में उत्साह बना रहेगा और आर्थिक लाभ आपकी अपेक्षाओं के अनुसार प्राप्त होगा.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

करियर बिजनेस: इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय में प्रगति के लिए अधिक मेहनत करने से नहीं चूकेंगे और आपको भाग्य का भी सहयोग प्राप्त होगा. हालांकि, वर्तमान में, नौकरीपेशा लोग अपने प्रतिस्पर्धियों को मात देने में सक्रिय रहेंगे. लाल रंग की वस्तुएं, मशीनरी, रसायन, सौंदर्य प्रसाधन, और मीडिया से संबंधित कार्यों में अच्छी प्रगति देखने को मिलेगी. आप लेखन और रचनात्मक कार्यों में भी उत्कृष्टता हासिल कर सकेंगे. यदि आप कामकाज के सिलसिले में छोटी यात्रा की योजना बनाते हैं, तो उसकी सफलता की संभावना काफी अधिक होगी.

रिलेशनशिप: इस सप्ताह प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे और इसमें प्रतिबद्धता और निकटता का अनुभव होगा. हालांकि, आपको अपने क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. निश्चित रूप से, आपमें विपरीत लिंगीय आकर्षण बढ़ेगा और आप अपने प्रिय के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकेंगे. सप्ताह के अंत में आपके बीच मुलाकात होने की संभावना है.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

हेल्थ: इस सप्ताह स्वास्थ्य के मामले में इसे सामान्य समय माना जा सकता है. आपका मन खुश रहने की कोशिश करेगा, लेकिन शरीर सहयोग नहीं कर सकता. विशेष रूप से, इस समय आपको कार्य की थकान का अनुभव होगा. हड्डियों की पुरानी बीमारियों और जोड़ों की समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों की कठिनाइयां फिर से बढ़ सकती हैं. वर्तमान में रोग का शीघ्र निदान न होने के कारण आपको उचित उपचार से वंचित रहने की संभावना है. आकस्मिक चोटों से बचने के लिए अनावश्यक जल्दबाजी से दूर रहें.

शुभ डेट:30,02,04
शुभ कलर:पीला,लाल,सफेद,पीला
शुभ दिन:सोमवार,मंगलवार,रविवार

सावधानी: इस सप्ताह बिना विचार किए किसी भी कार्य के लिए सहमति न दें, अन्यथा आपको बाद में गंभीर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. किसी भी योजना को आगे बढ़ाने से पहले उसके लाभ, हानि और संभावित बाधाओं का सही मूल्यांकन करना आवश्यक है.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय: इस सप्ताह के रविवार को हृदय स्तोत्र का पाठ करें. मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर एक नारियल और लड्डू चढ़ाएं. चढ़ाने के बाद उस प्रसाद का सेवन स्वयं करें और अपने मित्रों तथा परिवार के सदस्यों को भी दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >