October Rashi Privartan 2025: अक्तूबर माह में इन ग्रहों का होगा गोचर, राशियों पर भी पड़ेगा असर

October Rashi Privartan 2025: अक्टूबर 2025 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशियों में गोचर होने वाला है। ये ग्रह परिवर्तन प्रत्येक राशि के जीवन पर विशेष प्रभाव डालेंगे. करियर, स्वास्थ्य, धन और व्यक्तिगत संबंधों में बदलाव संभव हैं. ग्रहों की स्थिति के अनुसार भाग्य और अवसरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

October Rashi Privartan 2025: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सीधे राशि जातकों पर असर डालती है. अक्टूबर 2025 में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिनका प्रभाव सभी राशियों पर महसूस होगा. ज्योतिषियों के अनुसार, इस महीने 5 प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिनसे खासतौर पर 3 राशियों के जातकों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा.

अक्टूबर में होने वाले प्रमुख ग्रह गोचर

बुध तुला राशि में प्रवेश: अक्टूबर की शुरुआत में बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे.

9 अक्टूबर: शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.

17 अक्टूबर: सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुधादित्य योग बनेगा.

19 अक्टूबर: बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.

24 अक्टूबर: बुध दो बार राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

27 अक्टूबर: मंगल भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

ज्योतिषियों का कहना है कि इन बड़े ग्रहों के गोचर से कई राशियों को विशेष लाभ होगा.

ग्रह गोचर का प्रभाव: धनु राशि

अक्टूबर का महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत खास रहेगा. इस महीने आपकी मेहनत रंग लाएगी और किस्मत का साथ मिलेगा. नौकरी में नए अवसर खुलेंगे और सैलरी बढ़ने की संभावना है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग हैं.

ग्रह गोचर का प्रभाव: सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए अक्टूबर लाभकारी रहेगा. व्यापार में मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की के योग हैं. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं. परिवार में चल रही समस्याएं हल होंगी और पार्टनर के साथ संबंध मजबूत रहेंगे.

ये भी पढ़ें:  दशहरा, शरद पूर्णिमा से लेकर दीवाली और छठ, अक्तूबर में व्रत त्योहारों की भरमार, जानें सही डेट

ग्रह गोचर का प्रभाव: कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर शनि ग्रह वक्री अवस्था में विराजमान हैं. इस महीने किस्मत का साथ मिलेगा और कार्य पूरे होंगे. धन लाभ के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. इसके अलावा अक्टूबर में राशियों के परिवर्तन से समसप्तक, पडाष्टक, गजल्क्षमी, नवपंचम और महालक्ष्मी योग बनेंगे, जो कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >