New Year 1 January 2026 Rashifal: साल के पहले दिन मेष, तुला समेत ये राशियों के लोग रहें अलर्ट, लापरवाही से चोट या नुकसान की संभावना

New Year 1 January 2026 Rashifal: नए साल का पहला दिन जहां नई उम्मीदें लेकर आता है, वहीं 1 जनवरी 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए सतर्कता का संकेत दे रही है. जानें किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है.

New Year 1 January 2026 Rashifal: नववर्ष 2026 की शुरुआत खास ग्रह-नक्षत्रों के संयोग के साथ हो रही है. जहां कई राशियों के लिए साल का पहला दिन नई उम्मीदें और सकारात्मक संकेत लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को पहले ही दिन सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. ज्योतिषीय दृष्टि से 1 जनवरी 2026 को मन, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों से जुड़े मामलों में संयम और समझदारी बेहद जरूरी होगी. बिना सोचे-समझे लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना बेहतर रहेगा.

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए नए साल का पहला दिन धैर्य की परीक्षा ले सकता है. जल्दबाजी और आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से नुकसान होने की आशंका है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद हो सकता है, इसलिए विवादों से दूरी बनाए रखें. आर्थिक मामलों में भी जोखिम न लें. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें, लापरवाही से चोट या नुकसान हो सकता है.

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए. ठंड के कारण सर्दी-जुकाम, थकान या कमजोरी महसूस हो सकती है. भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा भारी रह सकता है, इसलिए मन को शांत रखें. किसी भी बड़े फैसले को टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. पर्याप्त आराम और दिनचर्या पर ध्यान दें.

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए रिश्तों में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी होगा. जीवनसाथी या परिवार के किसी सदस्य के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है. वाणी में संयम रखें और छोटी-छोटी बातों को तूल न दें. कार्यक्षेत्र में भी किसी से बहस से बचना ही समझदारी होगी.

ये भी पढ़ें: आज साल के पहले दिन वृष और तुला राशि वाले सेहत को लेकर रहें सावधान, जानें मेष से लेकर मीन राशि का हाल…

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों पर कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है. काम का बोझ मानसिक तनाव दे सकता है, लेकिन जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदायक साबित हो सकता है. धैर्य और अनुशासन से काम करें. वरिष्ठों का सहयोग मिल सकता है, बशर्ते आप शांत रहकर स्थिति को संभालें.

ज्योतिषीय उपाय

नए साल के पहले दिन स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और सकारात्मक संकल्प लें. इससे नकारात्मक ऊर्जा कम होगी और दिन की शुरुआत शुभता के साथ होगी.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >