मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए जून में जातक ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Vrishabh Rashifal June 2026, वृषभ राशि: जून का महीना आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण और उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, क्योंकि आपकी राशि में सूर्य देव विराजमान हैं और 21 जून को मंगल भी आपके प्रथम भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे आपके स्वभाव में गुस्सा बढ़ सकता है. करियर और बिजनेस के मामले में आपको अधिक मेहनत करनी होगी. ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार होने से बचें. व्यापार में कोई भी बड़ा वित्तीय फैसला या नया निवेश इस महीने टाल देना ही बेहतर होगा. आर्थिक रूप से यह महीना थोड़ा खर्चीला साबित हो सकता है. लव लाइफ और रोमांस के लिए समय मध्यम है. शुक्र के मिथुन राशि में होने से शुरुआत में पार्टनर के साथ समझदारी बनी रहेगी, लेकिन 8 जून के बाद जब शुक्र कर्क राशि में जाएंगे, तो आपके बीच संवादहीनता यानि कम्युनिकेशन गैप आ सकती है. छोटी-छोटी बातों पर बहस करने से बचें. स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना अशुभ रहेगा. आपको सिरदर्द, आंखों में समस्या या हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है. योग और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. सावधानी: इस महीने क्रोध करने से बचें और किसी को भी उधार देने से परहेज करें. उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाएं.

शुभ कलर: क्रीम या सफेद

शुभ अंक: 6

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >