मेष राशिफल 17 फरवरी 2026: आज आय के स्रोतों पर ग्रहण का प्रभाव, निवेश में बरतें सावधानी

Mesh Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज मकर के मंगल और कुंभ के ग्रहों का दबाव आपको थोड़ा कन्फ्यूजन दे सकता है. कुंभ राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण और पंचग्रही योग आपकी सोच में अचानक बड़े बदलाव ला सकता है, जो मानसिक शांति को प्रभावित करेगा. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कैसा रहेगा आज का दिन

Mesh Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ी उलझनों वाला रहेगा. करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें वरना नुकसान हो सकता है. ग्रहण के प्रभाव के कारण आज आपके बने-बनाए काम अटक सकते हैं. घर में मम्मी-पापा के साथ किसी बात पर बहस हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें और विवाद से बचें.

करियर-बिजनेस: मकर के मंगल आपको काम के प्रति जुनूनी तो बनाएंगे, लेकिन कुंभ के पांच ग्रहों और सूर्य ग्रहण का दबाव आपको ‘क्या करूं और क्या न करूं’ वाली स्थिति में डाल सकता है. करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा कॉन्ट्रैक्ट या स्टार्टअप का फैसला आज टाल देना ही बेहतर है, क्योंकि ग्रहण काल में और जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में बड़ी आर्थिक चोट दे सकता है.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में थोड़ी खींचतान हो सकती है. आप अपनी बात मनवाने की जिद करेंगे, जिससे पार्टनर के साथ बहस बढ़ सकती है. कुंभ के ग्रहों और ग्रहण के कारण आपका सोशल सर्कल आज आपको ज्यादा अट्रैक्ट करेगा, लेकिन ध्यान रहे कि दोस्तों के चक्कर में पार्टनर को इग्नोर करना भारी पड़ सकता है. शाम को उन्हें समय देना जरूरी है.

हेल्थ: ग्रहों की उथल-पुथल और सूर्य ग्रहण की वजह से आपको मानसिक तनाव, घबराहट और सिर में भारीपन महसूस हो सकता है. वाणी पर कंट्रोल न रखने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. आज ठंडी चीजों के सेवन से बचें और सिर को ठंड से बचाएं. रात को सोने से पहले थोड़ा ध्यान करें ताकि दिमाग की उलझनें शांत हों और आप सुकून की नींद ले सकें.

ये भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या आज, पितृ दोष शांति और दान-पुण्य के लिए नोट करें शुभ समय और राहु काल

सावधानी: ग्रहण के दौरान और घर में मम्मी-पापा से बात करते समय अपनी आवाज धीमी रखें, वरना बात बहुत ज्यादा बिगड़ सकती है.

उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं और ‘ऋणमोचन मंगल स्तोत्र’ का पाठ करें. ग्रहण के बाद दान पुण्य अवश्य करें.

शुभ अंक-9

शुभ रंग– जामुनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >