Mesh Aaj Ka Rashifal 11 March 2026: मेष राशि. आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आपकी राशि से अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर मानसिक अशांति और कार्यों में बाधा उत्पन्न कर सकता है. आज साहस, प्रयास और संचार क्षमता में वृद्धि होगी.
करियर-बिजनेस: लाभ भाव के मंगल और राहु के कारण निवेश में जल्दबाजी न करें. आज आर्थिक नुकसान संभव है, व्यावसायिक चर्चाओं में आज अपनी योजनाओं को गुप्त रखना ही बेहतर रहेगा. आज का दिन नौकरी मे आपके प्रयासों को सफल बनाने में मदद करेगा.
लव लाइफ: प्रेम संबंधों में अष्टम चंद्रमा के कारण संदेह की स्थिति बन सकती है. पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनें और बिना सोचे-समझे किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से बचने का प्रयास करें. आज प्रेम संबंधों में दूरी या उलझन महसूस हो सकती है.
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज सावधानी बरतें. आपको रक्त संबंधी विकार या चोट लगने की आशंका है, वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या को संयमित बनाए रखें. पर्याप्त विश्राम, ध्यान और योग आपके लिए लाभकारी रहेगा.
सावधानी: अजनबी लोगों पर भरोसा न करें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
उपाय: “ॐ बुं बुधाय नमः” मंत्र का जाप करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
Also Read: पंचांग 11 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
Also Read: लव राशिफल 11 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी
