Aaj Ka Mesh Rashifal 04 April 2026: आज मेष राशि वालों के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन है. आज आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह के सूर्य-शनि के साथ होने से सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी. वहीं चंद्रमा का गोचर साझेदारी के कार्यों में लाभ देगा. शुक्र का आपकी राशि में होना व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा, जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
करियर बिजनेस: आज व्यापार में नए निवेश के अवसर प्राप्त होंगे. लोहे या मशीनरी से जुड़े कार्यों में विशेष लाभ की संभावना है. नौकरीपेशा जातकों को बॉस की सराहना मिलेगी. शनि की उपस्थिति के कारण कार्यों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन परिणाम सुखद रहेंगे. अपनी योजनाओं को गुप्त रखें.
लव लाइफ: आज शुक्र के प्रभाव से लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा. पार्टनर से फोन पर लंबी और प्यार भरी बातें होंगी. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. यदि किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो शाम का समय उत्तम है. जीवनसाथी के साथ डिनर पर जाने का प्लान बन सकता है.
स्वास्थ्य: आज रक्तचाप और क्रोध पर नियंत्रण रखें. शनि-मंगल की युति से दुर्घटना के योग हैं, अतः वाहन सावधानी से चलाएं. नियमित व्यायाम और योग को दिनचर्या में शामिल करें.
सावधानी: आज अपनी गुप्त बातें किसी अजनबी से साझा न करें.
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और चमेली के तेल का दीपक जलाएं.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गहरा लाल
यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
