मेष मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने परिवार में उतार-चढ़ाव, करियर में संघर्ष के बाद मिलेगी सफलता

मेष राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, नौकरी, व्यापार, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

Mesh Masik Rashifal august 2026, मेष राशि: अगस्त 2026 का महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, करियर, व्यापार, शिक्षा, प्रेम और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेंगी. सही निर्णय, धैर्य और मेहनत के बल पर इस माह बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

मेष राशि वाले को अगस्त के महीने में पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव बनेगा, पारिवारिक रिश्ते पर ध्यान दे, परिवार तथा सगे सम्बन्धी के साथ संवाद करते हुए भाषा का ध्यान रखे,छोटे छोटे बात पर विवाद बनेगा,चौथे भाव में सूर्य है कुछ मामले में खुशियां प्रदान करेंगे परिवार में पार्टी या बड़ी समारोह का प्लान बन सकता है.गुरु का प्रभाव 10 अगस्त से मिलेगा,परिवार के खुशियों में वृद्धि होगी.

व्यापार तथा नौकरी

बिजनेस कर रहें है, बुध अच्छे स्थति में नहीं है इसलिए ग्राहक के साथ तालमेल ठीक रखें, उन्हें प्रसन्न रखें. बाजार में विवाद से दूर रहें. मार्केट में आपके छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जायेगा. साझे में व्यापार करने वाले सावधान रहें. अपनी गतिविधि को छुपाए नहीं. नौकरी कर रहे हैं तो कार्य में दबाव रहेगा. शनि द्वादश भाव में है तथा गुरु 10 अगस्त तक अस्त रहेंगे नौकरी में विवाद से दूर रहें. अधिकारी के साथ मिलकर रहे.

शिक्षा तथा करियर

विधार्थी अपने सिलेबस पर ध्यान दे इधर -उधर के बात में नहीं उलझे परेशानी बढ़ जाएगी,कालेज में पढाई कर रहे है, तो इस समय पर ध्यान दें. सहपाठी पढ़ाई में मदद नहीं करेंगे अपनी तैयारी स्वयं करें, करियर में कठिन संघर्ष करना पड़ेगा फिर उन्नति के रास्ते खुलेगे.प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इस माह अच्छे से तैयारी करें सफलता मिलेगी.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध को लेकर चिंतित रहेंगे सितारे का सहयोग नहीं मिलेगा जिसके कारण लव लाइफ को लेकर परेशान रहेंगे. अपने क्रोध पर नियंत्रण करें धीरे-धीरे रिश्ता में सुधार होगा वैवाहिक जीवन महीने के शुरुआत में ठीक रहेगा. 17 अगस्त के बाद रिश्ते में टकराव बढ़ जाएगी, एक दूसरे पर आरोप लगायेंगे .

स्वास्थ्य

स्वस्थ्य ठीक नहीं रहेगा. खान पान पर ध्यान दें. शनि अच्छे स्थति में नहीं है पेट सम्बंधित परेशानी बनेगी. शुक्र छठे भाव में रहेंगे मूत्र सम्बंधित परेशानी बन सकती है,वाहन चलाते समय सावधानी रखे.

लकी नंबर: 8 लकी कलर: आसमानी

उपाय

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें.
  • मंगलवार को जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >