मीन साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Meen Rashi): यह सप्ताह आपके लिए बेहद भाग्यशाली रहेगा, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें, प्रथम और दूसरे भाव में गोचर करेंगे. आपकी राशि के प्रथम भाव में शनि देव की मजबूत उपस्थिति आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगी. तीसरे भाव में सूर्य देव और चौथे भाव में बुध देव करियर में बड़ा उछाल लाएंगे और नई नौकरी के अवसर देंगे. इस सप्ताह शुक्र देव पांचवें भाव में गुरु के साथ युति बनाएंगे, जो अचानक बंपर धन लाभ और लॉटरी से मुनाफे के योग बनाएगी. बिजनेस का विस्तार होगा. लव लाइफ में रोमांस चरम पर रहेगा और प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं.
सावधानी: इस सप्ताह आलस्य के कारण हाथ में आए सुनहरे अवसर न गंवाएं.
उपाय: इस सप्ताह गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें.
शुभ कलर: केसरिया
शुभ अंक: 3
Also Read: धर्म अध्यात्म की खबरें पढ़नें के लिए यहां पर क्लिक करें
