April 2023 Tula Rashifal: जानिए तुला राशि के जातकों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना, देखें मासिक राशिफल

April 2023 Tula Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

April 2023 Tula Rashifal: अप्रैल 2023 का प्रारंभ आज से हो गया है. साल के चौथे महीने में लोग नई उपलब्धियों, संभावनाओं और उम्मीदों की ओर देख रहे हैं. इस माह में जातकों का का मासिक राशिफल कैसा रहेगा, इसके बारे में बता रहे हैं राशि वालों की किस्मत चमकने वाली और किसे थोड़ी और चुनौतियों का सामना करना है, इसे जानने के लिए अप्रैल 2023 का मासिक राशिफल

तुला राशि के लोग बिजनेस में काफी होशियार माने जाते हैं. हालांकि इनके पास धन अस्थिर होता है. इस राशि के जातक भोग विलासिता वाला जीवन पसंद करते हैं. ऐसा इनके स्वामी ग्रह शुक्र के कारण होता है. शुक्र ग्रह के कारण इन लोगों की ग्लैमर, फिल्म, नृत्य आदि में रुचि होती है. इस राशि के लोग बुद्धिमान और विचारशील होते हैं.

कार्यक्षेत्र

मासिक राशिफल 2023 के मुताबिक तुला राशि के जातकों के लिए करियर के क्षेत्र में यह महीना मध्यम रहेगा. राहु और केतु की स्थिति प्रतिकूल है. जिस वजह से जातक को करियर के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.

आर्थिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों इस महीने कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि पहले भाव में केतु व सातवें भाव में राहु विराजमान है. जिसके चलते आर्थिक जीवन में कुछ नुकसान झेलना पड़ सकता है.

स्वास्थ्य

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिहाज से यह महीना उतार-चढ़ाव से भरे होने के संकेत देता है. पहले भाव में राहु व दूसरे भाव में केतु की स्थिति के चलते जातकों को खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है. शरीर में दर्द व पाचन संबंधी कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. जिसके चलते स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहने का संकेत है.

प्रेम व वैवाहिक

तुला राशि वाले जातकों को इस महीने प्रेम और विवाहित जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि सप्तम भाव में राहु और प्रथम भाव में केतु स्थित है. 22 अप्रैल 2023 के बाद बृहस्पति गोचर करेगा जिसके चलते जातकों को प्रेम संबंधों में अच्छे परिणाम मिलेंगे. आपकी रोमांटिक जिंदगी खिल जाएगी और आप इसका आनंद उठा सकेंगे. खुशी के क्षणों का आनंद उठाने के लिए आप तैयार रहें. साथी एक दूसरे के मददगार बने और एक रोमांटिक दिन आपका इंतजार कर रहा है.

पारिवारिक

मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को इस महीने पारिवारिक जीवन में सुख की कमी महसूस होगी. बृहस्पति के पहले व राहु और केतु के सातवें भाव में स्थित होने के कारण पारिवारिक जीवन में आपको संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी.

उपाय

हर रोज 41 बार “ ऊं केतवे नमः” का जाप करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >