मकर राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज आपकी कमाई बढ़ेगी या फिर खर्च की चिंता बढ़ने वाली है?

Makar Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Makar Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मकर राशि. आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके प्रभाव को कार्यक्षेत्र में बढ़ाएगा. द्वितीय भाव में सूर्य, मंगल और राहु की स्थिति आपके संचित धन में बढ़ोतरी तो करेगी लेकिन परिवार में वाणी दोष के कारण कलह भी करा सकती है.

करियर-बिजनेस: प्रोफेशनल लाइफ में आज आप एक लीडर की तरह उभरेंगे. आपके सुझावों को मैनेजमेंट की ओर से बहुत गंभीरता से लिया जाएगा जिससे आपका कद बढ़ेगा. व्यापारियों के लिए दिन मध्यम फलदायी रहेगा, मुनाफे की दर सामान्य रहेगी लेकिन भविष्य के लिए नए ऑर्डर मिलने से मन में उत्साह बना रहेगा.

लव लाइफ: लव लाइफ में आज गंभीरता बढ़ेगी. आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे, कोई छोटा उपहार उनके चेहरे पर मुस्कान ला देगा. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के करियर की उन्नति देखकर आप गर्व महसूस करेंगे. घर में उत्सव जैसा सुखद और खुशनुमा माहौल बना रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत सामान्य रहेगी. काम के दबाव के कारण सिरदर्द या कंधे में दर्द महसूस हो सकता है. काम के बीच छोटे ब्रेक लेना आपके लिए सही होगा. दांतों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है, इसलिए रात को ब्रश करना न भूलें और मीठी चीजों का सेवन आज कम से कम करें तो बेहतर होगा.

सावधानी: धन के लेन-देन में पारदर्शिता रखें, किसी करीबी रिश्तेदार को उधार देने से बचे.
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 8

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >