मकर राशि: चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में रहेंगे, जो माता, सुख और सुख-सुविधाओं का भाव है. मीन राशि के स्वामी शनि और शुक्र आपके तीसरे भाव में पराक्रम बढ़ाएंगे. आज आप अपने घर की साज-सज्जा और पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे
करियर-बिजनेस: रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में बड़ी सफलता और मुनाफे के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में आज काम का दबाव अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में प्रमोशन के द्वार खोलेगी. व्यापारिक यात्रा से नए संपर्क आपको आर्थिक रूप से सबल बनाएंगें.
लव लाइफ: पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण पार्टनर को कम समय दे पाएंगे. आज पार्टनर थोड़ा असंतुष्ट हो सकते हैं. शाम के समय साथ बैठकर बातचीत करने से रिश्तों में आया तनाव काफी हद तक कम हो जाएगा.
स्वास्थ्य: छाती में जकड़न या सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से बचें. मानसिक शांति के लिए घर का वातावरण शांत रखने का प्रयास करें. पर्याप्त नींद लें. योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
सावधानी: प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पढ़ लें.
उपाय: आज नवरात्र की चतुर्थी तिथि है. मां कूष्माण्डा की पूजा करें.
लकी कलर: काला
लकी नंबर: 8
