मकर राशिफल 20 मार्च 2026: क्या आज मेहनत और पराक्रम से करियर में नई उपलब्धि हासिल होगी?

Makar Aaj Ka Rashifal 20 March 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य आपका साथ देगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए आर्थिक समृद्धि लेकर आने वाला है क्योंकि शनि और सूर्य आपकी राशि से तृतीय भाव में शुक्र के साथ मौजूद हैं. आपकी संचित पूंजी में वृद्धि होगी और आप परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करेंगे जो आपको खुशी देगा. वाणी में मधुरता और प्रभाव रहेगा जिससे बिगड़े हुए काम भी बन जाएंगे.

करियर-बिजनेस: करियर के मामले में आज का दिन बहुत ही उत्तम है, द्वितीय भाव के मंगल और राहु धन लाभ के अप्रत्याशित अवसर प्रदान कर सकते हैं. व्यापार में विस्तार के लिए आज का दिन अनुकूल है और आपको बैंक से कर्ज या आर्थिक मदद आसानी से मिल जाएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं.

लव लाइफ: लव लाइफ के मामले में आज का दिन शानदार रहेगा, पार्टनर के साथ आप किसी पारिवारिक फंक्शन में जा सकते हैं जो यादगार होगा. वैवाहिक जीवन में रोमांस की एंट्री होगी और आप जीवनसाथी के लिए कोई कीमती वस्तु उपहार में दे सकते हैं. आपसी तालमेल से घर का माहौल बहुत ही सुखद बना रहेगा.

स्वास्थ्य: सेहत के नजरिए से देखें तो आज आपको मुख या गले से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है, इसलिए गुनगुने पानी का सेवन करें. खान-पान पर नियंत्रण रखें क्योंकि द्वितीय भाव के ग्रह स्वाद के चक्कर में आपकी सेहत बिगाड़ सकते हैं, संतुलित आहार ही लें. सुबह नियमित व्यायाम करने से आप अपने आप को दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे.

सावधानी: कटु शब्दों का प्रयोग न करें और परिवार के सदस्यों के साथ पैसों के मामले में पारदर्शिता बनाए रखें.
उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें और काले तिल का दान करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंकः 4

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >