मकर मासिक राशिफल अगस्त 2026: इस महीने नौकरी में प्रशंसा, व्यापार में सफलता और रिश्तों में आएगी मजबूती

मकर राशि का अगस्त 2026 मासिक राशिफल पढ़ें. जानें परिवार, व्यापार, नौकरी, शिक्षा, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर ग्रहों का प्रभाव, साथ ही शुभ रंग, लकी नंबर और पूरे महीने के लिए प्रभावी ज्योतिषीय उपाय.

Makar Masik Rashifal august 2026, मकर राशि: अगस्त का महीना मकर राशि के जातकों के लिए सकारात्मक अवसरों से भरा रह सकता है. परिवार, व्यापार, शिक्षा और प्रेम जीवन में अच्छे संकेत मिलेंगे, जबकि करियर और स्वास्थ्य के कुछ मामलों में संयम और सावधानी बरतना आवश्यक होगा. सही योजना और संतुलित दृष्टिकोण से इस माह बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.

पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में उतार चढ़ाव बनेगा ग्रहों की स्थिति कमजोर है परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा बनेगा, अपनी गुस्सा पर नियंत्रण करें मंगल छठे भाव में है, राहु दूसरे भाव में है भूमि भवन से सम्बन्धित विवाद बनेगा मन चिंतित रहेगा, घर से बाहर रह रहे है आपको लम्बी यात्रा बनेगी. 17 अगस्त के बाद परिवार में बुजुर्ग सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा.

व्यापार तथा नौकरी

व्यापार में अपनी निर्णय क्षमता मजबूत रखे प्रतिद्वंद्वी कमजोर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी. व्यापार में उन्नति होगा ग्रहों के सपोर्ट से धन का लाभ होगा. व्यापार में आपकी प्रभाव मजबूत स्थति में रहेगा.नौकरी कर रहे हैं आपकी कार्यशैली मजबूत रहेगा. कार्य स्थल पर आपकी जिम्मेदारी का सराहना होनी 22 माह के के बाद नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे है .

शिक्षा तथा करियर

विधार्थियों को अगस्त महीने में शिक्षा में कड़ी मेहनत तथा एकाग्रता से सफलता पाने के लिए अलग -अलग विषयों पर सिखने और समझने का है. उच्च शिक्षा की पढाई कर रहे स्टूडेंट्स अपने सिलेबस पर ध्यान दे. प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे है, जैसे मिडिया या डिजिटल क्षेत्र में मार्केटिंग से सम्बन्धित कार्य में परिणाम मिलेगा. करियर में आगे बढ़ने के लिए रास्ते खुलेगे,निर्णय सोच समझ कर करें.

प्रेम जीवन

प्रेम सम्बन्ध को लेकर प्रसन्न रहेंगे. पंचम भाव के स्वामी शुक्र नवम भाव में रहेगे पार्टनर के साथ भावनात्मक लगाव होगा, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी. पहले सप्ताह के बाद बाहर घूमने का प्लान बनेगा. लिविंग रिलेशन में रह रहे है विवाह को लेकर बात चित आरंभ वैवाहिक जीवन माह के शुरुआत में ठीक नहीं रहेगा. 10 अगस्त के बाद रिश्ता मजबूत बनेगा.

स्वास्थ्य

स्वस्थ्य को लेकर सचेत रहें. लेकिन कोई बड़ी बीमारी की संभावना नहीं है. मौसमी बिमारी से परेशान रहेंगे. मंगल और बुध की युति से स्किन संबंधित परेशानी बनेगी. माह के अंतिम सप्ताह में पेट ठीक नहीं रहेगा. अपच सम्बंधित परेशानी बनेगी.

लकी नंबर: 8 लकी कलर: बैगनी

उपाय

  • शनिवार को शनि का दर्शन करें.
  • शुक्रवार को दुर्गा चालीसा का पाठ करें,

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >