सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

Leo Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: सिंह राशि के लिए 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से से सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Leo Weekly Horoscope 30 March to 5 April 2025: अप्रैल माह का पहला सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025

सिंह : इस सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्कृष्ट रहने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को मान्यता मिलेगी. आप जो भी योजना अपने वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा. हालांकि, अपने आस-पास के लोगों से सतर्क रहना आवश्यक है, क्योंकि वे आपकी योजना को विफल करने का प्रयास कर सकते हैं. व्यापार में बड़े निवेश से पहले एक ठोस योजना बनाना अधिक उचित रहेगा. आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी.

करियर और व्यवसाय: इस सप्ताह आप अपने मौजूदा कार्यों या परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे. दूरस्थ कार्यों में सफलता की अच्छी संभावनाएं हैं. नौकरीपेशा लोग अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ने में सफल रहेंगे. कार्यस्थल पर आपके खिलाफ काम करने वाले लोग आपके सामने झुकेंगे, लेकिन आपको अपने कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा स्थिति आपके खिलाफ हो सकती है. आप साझेदारी के कार्यों में भी आगे बढ़ सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचें.

मेष राशि वाले मीठी वाणी अपनाएं, कटु शब्दों से बचें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि वाले अपने साथी को खुश रखने का करें प्रयास, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों कि प्रेम संबंधों में मुलाकातें संभव हैं, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के के जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन दिखेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

रिलेशनशिप :इस सप्ताह प्रेम संबंधों में कोई विशेष समस्या उत्पन्न होती नहीं दिखती. जो लोग पहले से किसी रिश्ते में हैं, वे संवाद पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपनी भावनाओं को रचनात्मक तरीके से व्यक्त करने में सक्षम होंगे. आपके बीच आत्मीयता और स्नेह की गहरी भावना होगी, लेकिन विशेष रूप से जीवनसाथी या प्रिय व्यक्ति में अहंकार की भावना अधिक हो सकती है. इस स्थिति में आपको विवेक का परिचय देना होगा. अंतिम दो दिनों में आप प्रेम संबंधों में अधिक सक्रिय रहेंगे.

सिंह राशि वाले कार्य में लापरवाही नहीं बरतें, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल 

तुला राशि वाले गुस्से पर नियंत्रण रखें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों की लंबी यात्रा में विलंब हो सकता है, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल 

हेल्थ: इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य के प्रति अत्यधिक जागरूक रहेंगे और इसका लाभ उठाएंगे. इसलिए, नियमित योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है. शुरुआत से ही आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहने के कारण आप कार्यों में व्यस्त रहेंगे. आपको बाहर के कामों से बचने की सलाह दी जाती है, अन्यथा सप्ताहांत में थकान महसूस हो सकती है. इस समय किसी भी बीमारी के निदान में देरी हो सकती है. रीढ़ की हड्डी और मूत्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त व्यक्तियों को उपचार पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

शुभ डेट:1,2,4
शुभ कलर: भूरा, नारंगी, काला
शुभ दिन:रविवार,बुधवार,शनिवार

सावधानी– इस सप्ताह प्रतियोगिता आपको प्रगति की ओर ले जाएगी. अपने दृष्टिकोण में चतुराई बरतने का प्रयास करें. कुछ छिपे हुए शत्रु आपको हानि पहुँचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना आवश्यक है.

धनु राशि वालों को मंदी का सामना करना पड़ सकता है, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों का स्वास्थ्य संतोषजनक रहेगा, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

कुम्भ राशि वाले व्यक्तिगत मामलों को किसी के साथ शेयर न करें, जानें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के प्रेम संबंध सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, देखें 30 मार्च से 5 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

उपाय– इस सप्ताह से मां लक्ष्मी की मूर्ति के समक्ष 11 दिनों तक अखंड ज्योत (तेल का दीपक) जलाते रहें. 11वें दिन 11 कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें एक सिक्का और मेहंदी भेंट करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >