कुंभ राशिफल 16 फरवरी 2026: आज शुक्र की मौजूदगी आपको काफी आकर्षक बनाएगी

Kumbh Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा. क्या आज किस्मत का साथ मिलेगा. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? जानिए आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kumbh Aaj Ka Rashifal 16 February 2026: आज 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और शाम को सोमवती अमावस्या का विशेष योग बन रहा है. ग्रहों की स्थिति देखें तो कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की मौजूदगी युवाओं को एक्टिव रखेगी. मकर राशि में चंद्रमा और मंगल की युति आपको करियर के प्रति जुनूनी बनाएगी. गुरु मिथुन में और शनि मीन में रहकर आपके ज्ञान और धैर्य की परीक्षा लेंगे. केतु सिंह राशि में है.

कुंभ राशि. आज आपको करियर और सम्मान दोनों मिलने के प्रबल योग हैं. बिजनेस में कोई बहुत बड़ा मौका हाथ लग सकता है. ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा. घर के पुराने विवादों को आज तूल न दें. लव लाइफ में पार्टनर पर भरोसा और बढ़ेगा. तनाव से दूर रहें.

करियर-बिजनेस: सूर्य-बुध-शुक्र-राहु का महासंयोग आपकी राशि में बना हुआ है, जो आपको समाज में एक बड़ा नाम और अवसर दिला सकता है. बिजनेस में कोई ऐसा मौका मिल सकता है जिसका आपको महीनों से इंतजार था. ऑफिस में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा और आपकी बुद्धि की हर तरफ सराहना होगी.

लव लाइफ: लव लाइफ के लिए दिन बहुत ही अट्रैक्टिव है. शुक्र की मौजूदगी आपको काफी आकर्षक बनाएगी, जिससे पार्टनर आपकी ओर खिंचा चला आएगा। पुराने विवाद सुलझेंगे और भरोसे में बढ़ोतरी होगी. सोमवती अमावस्या की शाम आप दोनों के लिए बहुत ही सुकून भरी और यादगार रहने वाली है.

हेल्थ: ग्रहों के इस भारी जमावड़े की वजह से मानसिक तनाव और बेचैनी हो सकती है. एक साथ बहुत सारे विचारों के आने से सिर भारी रह सकता है. सोमवती अमावस्या पर शिव उपासना से आपको मानसिक शांति मिलेगी. नशीले पदार्थों से आज पूरी तरह दूर रहें और पर्याप्त पानी पीते रहें ताकि दिमाग शांत रहे.

Also Read: आज का पंचांग 16 फरवरी 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी उपरांत अमावस्या तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

सावधानी: घर के पुराने विवादों को आज भूलकर भी न कुरेदें, शांति बनाए रखें.

उपाय: “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें और जरूरतमंदों को अनाज दान करें.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >