मेष वृषभ मिथुन कर्क सिंह कन्या तुला वृश्चिक धनु मकर कुंभ मीन
दैनिक राशिफलसाप्ताहिक राशिफलमासिक राशिफलवार्षिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए जून में आपके काम की तारीफ होगी, पढ़ें मंथली राशिफल

Monthly Kark Rashifal June 2026, कर्क राशि: जून का महीना आपके लिए सकारात्मक और बड़े बदलावों वाला रहेगा, क्योंकि देवगुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं और 8 जून को शुक्र भी आपके प्रथम भाव में आ जाएंगे. करियर और बिजनेस के दृष्टिकोण से यह समय आपके पक्ष में झुका हुआ है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और आपकी लीडरशिप क्वालिटी सामने आएगी. बिजनेस करने वाले जातकों को विदेशी स्रोतों या लंबी दूरी की यात्राओं से बड़ा मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. लव लाइफ और रिलेशनशिप के लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है. आपके रिश्ते में प्यार, रोमांस और गहराई बढ़ेगी. पार्टनर के साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं या विवाह का निर्णय ले सकते हैं. स्वास्थ्य के मामले में यह महीना सामान्यतः शुभ रहेगा, लेकिन 22 जून को जब बुध आपकी राशि में आकर वक्री होंगे, तो आपको पेट से जुड़ी हल्की समस्याएं या अनिद्रा की शिकायत हो सकती है. कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए काफी शुभ और फलदायी साबित होगा. सावधानी: इस महीने अपनी सुख-सुविधाओं पर अत्यधिक धन खर्च करने से बचें. उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें.

शुभ कलर: चमकीला सफेद

शुभ अंक: 2

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Desk

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >