Kark Aaj Ka Rashifal 28 March 2026: आज चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित रहेंगे, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं वाला रहेगा. यह गोचर आपको भावुकता के साथ-साथ रचनात्मक भी बनाएगा.
करियर-बिजनेस: आज मीन राशि में स्थित शनि और सूर्य का प्रभाव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा, जिससे आपके अधूरे प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हो पाएंगे. आज मंगल और बुध आपके खर्चों को बढ़ा सकते हैं, इसलिए आज किसी भी बड़े निवेश या नए सौदे से पहले विशेषज्ञों की सलाह लें.
लव लाइफ: आज आप बहुत भावुक रहेंगे और पार्टनर से अपनी दिल की बातें साझा करेंगे, जिससे रिश्तों में पारदर्शिता और आपसी समझ बढ़ेगी. आज शुक्र के प्रभाव से दांपत्य जीवन में कुछ नयापन आएगा. आप दोनों मिलकर किसी बड़े बदलाव पर विचार करेंगे.
स्वास्थ्य: आज सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है, इसलिए ठंडे पेय पदार्थों और जंक फूड से दूरी बनाए रखें. आज मीन राशि में स्थित सूर्य के कारण सिरदर्द या थकान महसूस होगी, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और काम के बीच में थोड़ा विश्राम भी जरूर करें.
सावधानी: आज मन की चंचलता से बचें.
उपाय: आज चंद्रमा को दूध अर्पित करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
