कर्क राशिफल 05 अप्रैल 2026: क्या स्वास्थ्य करेगा परेशान या बढ़ते दवा खर्च से बजट बिगड़ सकता है?

Aaj Ka Kark Rashifal 05 April 2026: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन क्या खास रहेगा. क्या आज भाग्य का सहयोग मिलेगा. क्या लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Kark Rashifal 05 April 2026: आज कर्क राशि वालों का मन अध्यात्म की ओर झुकेगा. भाग्य स्थान में ग्रहों की युति लंबी यात्राओं के योग बना रही है. चंद्रमा का गोचर दोपहर तक आपको ऊर्जावान रखेगा.  आज काम का दबाव बढ़ सकता है. पिता के सहयोग से आज कोई अटका हुआ काम पूरा होगा.

करियर/बिजनेस: बिजनेस में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है. भाग्य का साथ मिलने से आपके रुके हुए प्रोजेक्ट्स फिर से शुरू होंगे. विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. नौकरी में ट्रांसफर की संभावना है. नया शहर फायदेमंद साबित होगी.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में मधुरता रहेगी. पार्टनर के साथ फोन पर घंटों रोमांस भरी बात होगी. यदि कोई पुराना तनाव चल रहा था, तो वह आज खत्म होगा. शाम को पार्टनर के साथ घर पर ही कैंडल लाइट डिनर एन्जॉय कर सकते हैं. रिश्ता और अधिक परिपक्व होगा.

स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. गुनगुने पानी का सेवन करें. बाहरी खान-पान से परहेज करना आपके स्वास्थ्य के लिए आज बहुत जरूरी है. बढ़ते दवा खर्च से बजट बिगड़ सकता है. 

सावधानी: जल्दबाजी में कोई भी कानूनी फैसला न लें.

सरल उपाय: रविवार का दिन होने के कारण सूर्य देव को जल अर्पित करें.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >