कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई तक: इस सप्ताह भाग्य रहेगा मेहरबान, धन लाभ और रिश्तों में खुशियों की होगी बरसात

Kanya Saptahik Rashifal 28 June to 4 July 2026: इस सप्ताह भाग्य आपके पक्ष में रहेगा. आय बढ़ने के योग बनेंगे, परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम जीवन में रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे. मेहनत और सही फैसले आपको नई सफलता दिला सकते हैं. जानिए इस सप्ताह का कन्या साप्ताहिक राशिफल.

Kanya Saptahik Rashifal, कन्या राशि: यह सप्ताह आपके लिए खुशियां, आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के नए अवसर लेकर आया है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जबकि नौकरी और व्यापार में मेहनत का पूरा फल मिलने की संभावना है. यहां ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से जानें कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल.

पारिवारिक जीवन

यह सप्ताह आपके पारिवारिक जीवन के लिए बेहद खुशनुमा रहने वाला है. चंद्रमा आपके राशि के चौथे, पंचम, तथा छठे भाव में संचरण करेंगे,घर के वातावरण में खुशियों और उल्लास का माहौल बना रहेगा. इस दौरान आपके माता-पिता की सेहत एकदम बढ़िया रहेगी, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. परिवार के सदस्यों के साथ आपका तालमेल काफी बेहतरीन होगा.

व्यापार और नौकरी

कामकाज के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको पहले की अपेक्षा अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी. गुरु और बुध का सहयोग के कारण व्यापार में आ रही बाधाएं दूर होंगी और आप किसी बड़ी डील को फाइनल करने में सफल हो सकते हैं.

करियर और शिक्षा

करियर के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अनुकूल है, सूर्य का सहयोग प्राप्त होगा आपके अंदर नई ऊर्जा और लगन दिखेगी, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी. छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करके मेहनत करनी होगी, ताकि उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकें.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा. किसी बड़ी बीमारी का खतरा नहीं है. हालांकि, बढ़े हुए काम के चलते थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या संतुलित रखें और पर्याप्त आराम भी लें.

आर्थिक स्थिति

पैसों के मामले में यह सप्ताह भाग्यशाली रहेगा. आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है. गुरु और शुक्र एकादश भाव में है सरकारी क्षेत्र में नौकरी करने वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ हो सकता है. सप्ताह के मध्य में खर्चे बढ़ सकते हैं, फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा.

प्रेम जीवन

शादीशुदा जीवन के लिए यह समय बहुत ही शानदार है. गुरु और शुक्र का का प्रभाव पंचम भाव पर है लव लाइफ में आनंद प्राप्त होगा पत्नी के साथ रिश्तों में सुधार आएगा और प्रेम की भावनाओं में गहराई आएगी. आप दोनों के बीच तालमेल और प्यार बढ़ेगा.

लकी अंक: 2
लकी रंग: केसरिया

उपाय

शुक्रवार के दिन सुबह जल में थोड़ा केसर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें. इससे आपकी आय में वृद्धि होगी और पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >