कन्या राशिफल 08 मार्च 2026: क्या आज भाग्य साथ देगा और आमदनी बढ़ेगी या उम्मीद टूट सकती है?

Kanya Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन क्या परिणाम लेकर आएगा. क्या आज भाग्य अनुकूल रहेगा. क्या रुके हुए काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Kanya Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए आर्थिक उन्नति लेकर आएगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में चंद्रमा और दशम भाव में गुरु की स्थिति धन लाभ कराएगी. छठे भाव में सूर्य, मंगल और राहु की युति आपको शत्रुओं पर विजयी बनाएगी और कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत दिलाएगी.

करियर-बिजनेस: आज प्रोफेशनल लाइफ में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. आप अपनी सूझबूझ और मेहनत से सफलतापूर्वक समय पर पूरा करने में सक्षम होंगे. व्यापार में धन के लेन-देन के लिए आज का दिन बहुत शुभ है. अटका हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आप अपने पार्टनर के साथ घर की साज-सज्जा या किसी नई खरीदारी को लेकर विचार-विमर्श कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय पुराने विवादों को न उखाड़ें, वर्तमान की खुशियों का आनंद लें तो रिश्ते में नई ताजगी महसूस होगी.

स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन मीन राशि के शुक्र-शनि की दृष्टि के कारण आपको त्वचा या एलर्जी से संबंधित छोटी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और संतुलित आहार लें, रात का भोजन जल्दी करना आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मददगार साबित होगा.

सावधानी: आज अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें, कोई मित्र ही आपके भरोसे का गलत फायदा उठा सकता है.
उपाय: तांबे के लोटे से सूर्य देव को अर्घ्य दें.
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 8 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: आज का लव राशिफल 8 मार्च 2026: इन राशियों की चमकेगी लव लाइफ, यहां जानें किसके रिश्ते में आएगी दूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >