Kanya Masik Rashifal august 2026, कन्या राशि: अगस्त का महीना कन्या राशि के जातकों के लिए अधिकांश मामलों में सकारात्मक रहने की संभावना है. परिवार, व्यापार, करियर और प्रेम जीवन में अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ क्षेत्रों में संयम और धैर्य बनाए रखना आवश्यक होगा. सही योजना और मेहनत से इस माह बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं.
पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे दूसरे भाव के स्वामी शुक्र पहले भाव में रहेंगे, मंगल दशम भाव में बैठकर चौथे और पांचवे भाव को देखेगे परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर रहें. परिवार सदस्यों को अच्छे मार्गदर्शन करें. आपके मान सम्मान वृद्धि होगी, लेकिन उद्दंड व्योहार से परिवार में परेशानी बन सकती है. प्रयास करें विवाद से दूर रहें रिश्ते का लुफ्त उठाए,पारिवारिक आय ठीक रहेंगा.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी वर्ग आवेश में आकर गलत निर्णय से बचे जैसा चल रहा है उसे मेंटेन करें धन का लाभ होगा. कॉस्मेटिक तथा होटल के व्यापार से जुड़े है धन का लाभ होगा लेकिन नया व्यापार करने का प्लान नहीं करें ,नौकरी में आपका प्रभाव मजबूत बनेगा अपने कार्य को लेकर तत्पर रहेंगे, कार्य का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा जिसे उर्जा तथा उत्साह में वृद्धि होगी .
शिक्षा तथा करियर
विद्यार्थी शिक्षा को लेकर उत्सुक्त रहेंगे. कालेज तथा उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट को मेहनत का परिणाम अनुकूल मिलेगा.अध्यापक के साथ अभिभावक का सहयोग मिलेगा. करियर में इस माह कुछ करने का समय है ग्रहों का सहयोग मिलने से करियर में मान सम्मान मिलेगा. नए परियोजना पर कार्य करने का प्लान बनेगा.
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध को लेकर प्रसन्न रहेंगे. शनि अस्त है लेकिन गुरु के प्रभाव से पार्टनर के बात से प्रभावित रहेंगे. रिश्ता मजबूत बनेगा प्रेम सम्बन्ध को लेकर काफी भावुक रहेंगे. प्रीतम को खुश रखने के लिए उनके बर्थडे पर सरप्राईज गिफ्ट दे. वैवाहिक जीवन में प्रसन्न रहेंगे, लेकिन बीच -बीच में थोड़े विवाद बनेगा, इस विवाद से आपके रिश्ते पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा.
स्वास्थ्य
कन्या राशि वाले अगस्त में महीने में स्वस्थ्य को लेकर अलर्ट रहें. मंगल और बुध दशम भाव में रहेंगे द्वादश भाव मे त्रिग्रही योग बनेगा शुक्र पहले भाव है. स्वस्थ्य में अलग अलग परेशानी बनेगी. चेहरे पर छोटे -छोटे दाने तथा स्किन से सम्बन्धित दिक्कत बन सकती है.सप्ताह के मध्य से पेट सम्बंधित परेशानी बन सकती है तले भुने भोजन नहीं करें.
लकी नंबर: 8 लकी कलर: आसमानी
उपाय
- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें.
- नित्य बजरंग बाण का पाठ करें.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
