Kal Ka Rashifal: कल 25 नवंबर को किस राशि की चमकेगी किस्मत, मेष से लेकर मीन राशिफल को पढ़कर बनाएं दिन की प्लानिंग

Kal Ka Rashifal 25 November 2025: कल 25 नवंबर को किस राशि की चमकेगी किस्मत, मेष से लेकर मीन राशिफल को पढ़कर बनाएं दिन की प्लानिंग

Kal Ka Rashifal 25 November 2025:कल मंगलवार 25 नवंबर 2025, का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के जीवन में सुख और समृद्धि लाएगी. अपनी राशि के अनुसार वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से.

मेष राशि

कल का दिन मिश्रित परिणाम देगा. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है, किसी को धन उधार न दें. सुबह मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. मित्रों से शुभ समाचार मिलेगा और परिवार में सुख बढ़ेगा. आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.

वृषभ राशि

कल आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा. व्यापार में लाभ होगा और अचानक धन प्राप्ति की संभावना है. परिवार का माहौल खुशियों से भरा रहेगा. विवाह योग्य लोगों के लिए शुभ संकेत मिलेंगे. यात्रा के योग बन रहे हैं. सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्च से बचें.

मिथुन राशि

कल शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे. कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी. अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी. व्यापार में लाभ होगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

कर्क राशि

सुबह स्वास्थ्य और मन में हल्की अशांति रह सकती है. कार्यस्थल पर भी चुनौतियाँ रहेंगी. हालांकि दोपहर बाद स्थिति पूरी तरह बदल जाएगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने लगेगी. बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके काम आएगा. धन लाभ भी होगा.

सिंह राशि

दिन सामान्य रहेगा. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान और भजन का सहारा लें. क्रोध पर नियंत्रण रखें, विवाद से दूर रहें. खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

कन्या राशि

कल का दिन मिले-जुले परिणाम देगा. व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च भी काफी बढ़ सकता है. परिवार व मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा. दोपहर बाद मानसिक थकान महसूस हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

तुला राशि

कल भाग्य आपका साथ देगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा. परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. भावनाओं में बहने से सावधान रहें.

वृश्चिक राशि

कल आर्थिक लाभ के संकेत हैं. व्यापार में तरक्की होगी और सहकर्मी सहयोग करेंगे. किसी रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा. खान-पान पर संयम रखें.

धनु राशि

कल जिद्दी स्वभाव से परेशानी हो सकती है. भावनाओं पर नियंत्रण रखें. खर्च बढ़ सकता है. परिवार से सहयोग मिलेगा. नए काम की शुरुआत टालें. पेट संबंधी समस्या हो सकती है.

मकर राशि

कल मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ महत्वपूर्ण चर्चा सफल रहेगी. प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे. दोपहर के बाद मानसिक चिंता बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें.

कुंभ राशि

कल व्यापार अच्छा चलेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च भी होगा. परिवार में मतभेद से बचें. दोपहर बाद मन हल्का होगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.

मीन राशि

कल कार्यक्षेत्र में चुनौतिया आएंगी, पर परिवार का सहयोग मन को मजबूत करेगा. आध्यात्मिकता की ओर रुचि बढ़ेगी. अनावश्यक खर्च से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. विद्यार्थी थोड़ी परेशानी महसूस कर सकते हैं.

इनपुट: रंजन कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >