29 फरवरी 2020 का राशिफल : कैसा रहेगा सिंह राशि वालों का दिन, जानें...

जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन, किसे मिलेगा प्‍यार, किसको मिलेगी तरक्‍की, कारोबार में होगी उन्‍नति

दैनिक राशिफल चंद्र और ग्रहों की गणना पर आधारित है. आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया गया है. विशेषज्ञ डॉ एन के बेरा सभी 12 राशियों का भविष्यफल बता रहे हैं. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बना सकते हैं. या फिर इसके आधार पर आप अपनी योजनाएं तैयार कर सकते हैं. जानिए सिंह राशि के बारे में क्‍या कहते हैं सितारे…

सिंह (Leo) : हर क्षेत्र में सफलता, आदर-सम्मान एवं कर्मबल की वृद्धि होगी. परिस्थितियों में सुधार, बिगड़ा काम बनेगा, व्यवसाय में आशातीत लाभ, सपरिवार भ्रमण और मनोरंजन के साधन बनेंगे. वाहन-सुख मिलेगा. शत्रु भयभीत होगा. परिवार की सहायता से रूके हुए काम पूरे होंगे. पिता का समर्थन मिलेगा. कोई भी नया काम शुरू करने से पहले परिवार के सदस्‍यों से चर्चा कर लें.

सिंह राशि वालों का हाथ अपेक्षाकृत छोटा होता है. अंगुलियों की अपेक्षा हथेली कुछ बड़ी होती है. हाथ मूल में चौड़ा तथा अंगुलियों की ओर पतला होता है. उनका मस्तक उन्नत तथा ललाट विशाल होता है. इनके गले, पेट या पैर पर तिल का चिन्ह होगा अथवा गिरने से हड्डी कमजोर बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >