Hariyali Teej: हरियाली तीज का पर्व इस वर्ष 15 अगस्त 2026, शनिवार को मनाया जा रहा है. यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. सुहागिन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं और विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा करती हैं. पंचांग के अनुसार, तृतीया तिथि शाम 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार हरियाली तीज पर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकती है. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्र जी से जानते हैं यह पावन दिन किस राशि के लिए क्या खास रहेगा.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन शुभ रहने वाला है. लंबे समय से रुके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं. व्यापार करने वाले लोगों को पुराने ग्राहकों से लाभ मिल सकता है. कारोबार में नए अवसर मिलने की भी संभावना है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है. महिलाओं के लिए भी यह समय आर्थिक मामलों में सकारात्मक रह सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज आर्थिक रूप से अच्छी रह सकती है. पुराने संपर्कों या परिचितों के माध्यम से धन लाभ के अवसर बन सकते हैं. अगर लंबे समय से कोई भुगतान अटका हुआ है, तो उसके मिलने की उम्मीद बढ़ सकती है. दांपत्य जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते में फिर से प्यार और अपनापन बढ़ सकता है. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें: रियाली तीज पर क्यों पहना जाता है हरा रंग? जानिए इसके पीछे का धार्मिक रहस्य और वैज्ञानिक कारण
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज पर आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें पूरा करने में सफलता मिलेगी. इससे आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी दिन अच्छा रह सकता है. लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है. नौकरी करने वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी नए सौदे लाभदायक साबित हो सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस दिन भाग्य का साथ मिल सकता है. नौकरी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है. आपकी व्यवस्थित तरीके से काम करने की आदत आपको सफलता दिला सकती है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और पेंडिंग पेमेंट मिलने से राहत मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा रह सकता है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: हरियाली तीज पर मां पार्वती को चढ़ाएं ये खास सुहाग सामग्री, जानिए पूजन सामग्री से लेकर व्रत का पूरा धार्मिक रहस्य
