धनु राशिफल 3 मई 2026: खर्चों पर रखें नियंत्रण, बिजनेस में नए मौके मिलेंगे

Dhanu Aaj Ka Rashifal 3 May 2026 : धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Aaj Ka Dhanu Rashifal 3 May 3036: आज का दिन आपके लिए अध्यात्म और शांति से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में चंद्रमा स्थित हैं. चंद्रमा की यह स्थिति बाहरी संबंधों से लाभ और अंतर्मन की शांति का संकेत दे रही है. मिथुन राशि में स्थित बृहस्पति आपके सप्तम भाव में होकर साझेदारों और जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार लाएंगे. यह दिन दान-पुण्य और परोपकार के कार्यों के लिए अत्यंत शुभ है. आप किसी लंबी यात्रा की योजना भी बना सकते हैं. मेष राशि में स्थित सूर्य और बुध आपके ज्ञान और संतान पक्ष से शुभ समाचार दिलाने में सहायक होंगे.

करियर-बिजनेस: करियर के सिलसिले में की गई यात्राएं भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगी. व्यवसाय में विदेशी संपर्कों या दूरस्थ स्थानों से आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं. नौकरी में काम का बोझ अधिक रहेगा, जिससे आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. आय की तुलना में खर्च अधिक रह सकता है, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें. मीन राशि में स्थित मंगल और शनि घर और कार्यक्षेत्र में तालमेल बैठाने में कुछ चुनौतियां दे सकते हैं. निवेश करते समय जोखिम का आकलन अवश्य करें. तरक्की के लिए नई तकनीक अपनाना लाभकारी रहेगा.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में पार्टनर के साथ कुछ भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन मिथुन राशि का बृहस्पति स्थिति को संभालने में मदद करेगा. रिश्तों में शांति बनाए रखने के लिए एक-दूसरे को समय और स्पेस देना जरूरी है. दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आप साथ में किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंधों में आकर्षण बना रहेगा, लेकिन किसी भी प्रकार के शक या गलतफहमी को जगह न दें. यह दिन अपनी गलतियों को सुधारकर रिश्तों में प्रगति लाने का है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें. आंखों में जलन या नींद की कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. अपनी फिटनेस के प्रति सजग रहें और रात के समय हल्का भोजन करें. मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्राणायाम का सहारा लेना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा.

  • सावधानी: अजनबियों पर जल्दी भरोसा न करें और अपने गोपनीय दस्तावेज सुरक्षित रखें.
  • उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें.
  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >