धनु राशिफल 28 अप्रैल 2026: क्या पारिवारिक तनाव बढ़ेगा या धन लाभ देगा राहत?

Dhanu Aaj Ka Rashifal 28 April 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Dhanu Aaj Ka Rashifal 28 April 2026, धनु राशि: आज धनु राशि के जातकों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में होना करियर में नई ऊंचाइयां देगा. कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी. गुरु का सप्तम में होना साझेदारी के कामों में जबरदस्त सफलता दिलाएगा. पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपको अपनों का भरपूर समर्थन प्राप्त होगा.

करियर बिजनेस: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन पद-प्रतिष्ठा वाला रहेगा. आर्थिक लाभ के साथ-साथ सम्मान भी मिलेगा. निवेश करने के लिए आज का दिन अत्यंत उत्तम है.

लव लाइफ: आज आप काम में व्यस्त रहेंगे जिससे पार्टनर को समय कम दे पाएंगे. फोन पर प्यार भरी बातें करके उनकी नाराजगी दूर करें. शाम को अचानक डिनर डेट पर जाकर उन्हें सरप्राइज दें. तनाव को घर के बाहर ही छोड़ें ताकि लव लाइफ में मिठास रहे.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है. पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है. खुद को एक्टिव रखने के लिए खेलकूद या जिम का सहारा ले सकते हैं. मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत और ऊर्जावान महसूस करेंगे.

सावधानी: अहंकार को अपने रिश्तों पर हावी न होने दें.
उपाय: चने की दाल का दान करें.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >