Aaj Ka Dhanu Rashifal 24 April 2026: आज आपकी राशि के अष्टम भाव में चंद्रमा के होने से मानसिक कष्ट हो सकता है. आपकी राशि के नवम भाव में केतु की उपस्थिति के कारण बनते काम बिगड़ सकते हैं. हालांकि, गुरु का मिथुन में होना आपको विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति देगा. शोध कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है.
करियर/बिजनेस: आज बिजनेस में घाटा होने की आशंका है, इसलिए निवेश टाल दें. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की राजनीति का शिकार होना पड़ सकता है. संयम से काम लें. कोई भी नया काम आज शुरू न करें. अपनी वित्तीय योजना पर पुनर्विचार करें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाने की कोशिश करें.
लव लाइफ: आज लव लाइफ में तनाव की स्थिति बनी रहेगी. पार्टनर का व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है. फोन पर बात करते समय चुप्पी छाई रह सकती है. रोमांस के लिए समय अनुकूल नहीं है. झगड़े से बचने के लिए शांत रहना ही बेहतर है. डिनर का प्लान अगले दिन के लिए टालें.
स्वास्थ्य: आज पेट से संबंधित गंभीर समस्या हो सकती है. बाहर के खाने से बचें. इन्फेक्शन होने का खतरा है. पर्याप्त पानी पिएं और यदि परेशानी बढ़े तो डॉक्टर की सलाह लें. योग और मेडिटेशन आपको मानसिक रूप से मजबूत बनाएंगे.
- सावधानी: आज वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें.
- उपाय: पीली वस्तुओं का दान करें.
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: पीला
यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar
