धनु राशिफल 10 मार्च 2026: क्या आज बढ़ते खर्च से बनेगी परेशानी या आय के नए स्रोत मिलेंगे?

Dhanu Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज किस्मत मेहरबान रहेगी. क्या अटके कार्य पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Dhanu Aaj Ka Rashifal 10 March 2026: धनु राशि. आज का दिन आपके लिए खर्चों की अधिकता और भागदौड़ वाला रह सकता है. चंद्रमा द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं जो यात्राओं का योग बनाएंगे. आज साहस, प्रयास और संचार क्षमता में वृद्धि हो सकती है.

करियर-बिजनेस: तृतीय भाव के सूर्य और बुध आपके संपर्कों को बढ़ाएंगे. भविष्य में लाभ होगा, लेकिन वर्तमान में साझेदारी के काम में सावधानी बरतना आवश्यक है. आज का दिन साझेदारी या सहयोग से प्रगति के अवसर दे सकता है.

लव लाइफ: प्रेम संबंधों में दूरी या विरह की स्थिति बन सकती है. मिथुन राशि के गुरु की दृष्टि आपके रिश्तों को टूटने से बचाएगी और समझदारी बढ़ाएगी. आज जीवनसाथी या पार्टनर से सहयोग मिलने की संभावना है.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न हों. पैरों में चोट या अनिद्रा की समस्या हो सकती है. आज रात को सोने से पहले ठंडे पानी से हाथ-पैर धोएं. ध्यान, योग और पर्याप्त विश्राम से मानसिक शांति बनी रहेगी.

सावधानी: फालतू के खर्चों पर लगाम लगाएं और अजनबियों पर भरोसा न करें.

उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें और नैवेद्य मिष्ठान का दान करें.

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read: पंचांग 10 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की सप्तमी उपरांत अष्टमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय

Also Read: लव राशिफल 10 मार्च 2026: आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपके रिश्तों में बढ़ेगा प्यार और रोमांस?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >