Dhanu Masik Rashifal august 2026, धनु राशि: अगस्त का महीना धनु राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है. परिवार, व्यापार, शिक्षा, करियर और प्रेम जीवन में कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, वहीं स्वास्थ्य और रिश्तों के मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता रहेगी. धैर्य और मेहनत इस महीने आपकी सबसे बड़ी ताकत साबित हो सकती है.
पारिवारिक जीवन
धनु राशि वाले को अगस्त के महीने में बहुत अच्छा नहीं रहेगा रहेगा. परिवार में किसी तरह का क्लेश नहीं बनेगा. दूसरे भाव के स्वामी शनि वक्री है तथा गुरु 10 अगस्त तक अस्त रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारी को समझे अधूरे पड़े परियोजना को पुनः आरम्भ करें.पारिवारिक आय को सुधारने का प्रयत्न करें कुछ अर्जेंट कार्य को लेकर बाहर जाने का प्लान बन सकता है.
व्यापार तथा नौकरी
व्यापारी वर्ग मर्यादा में रहकर बिजनेस करे आवेश में किसी तरह का जल्दबाजी में निर्णय नहीं ले ग्राहक के साथ रिश्ता मजबूत करें. माह के दुसरे सप्ताह से धीरे धीरे लाभ होना आरम्भ होगा. नौकरी कर रहे है सितारे सहयोग करेगे जिसे एनर्जी की वृद्धि होगी साथ ही कार्य क्षेत्र में उत्साहित रहेगे 22 अगस्त से नवम भाव में त्रिग्रही योग बनेगा कार्य को लेकर परेशान रहेगे, फिल्ड वर्क काम कर रहे है भारी दबाव बनेगा.
शिक्षा तथा करियर
विधार्थी ओवरकॉन्फिडेंस से बचे साथ ही दिखावे का मेहनत नहीं करे उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे है सामान्य से ज्यादा आपको मेहनत करनी पड़ेगी टेक्निकल क्षेत्र में पढाई कर रहे हैं, आपका परफॉर्मेंस संतोषजनक रहेगा करियर में मेहनत करे ,कानून सम्बंधित या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, सफलता मिलेगी करियर में पिता का सहयोग अहम रहेगा,जिसे आपको एनर्जी बनेगी
प्रेम जीवन
प्रेम सम्बन्ध को लेकर कोई खाश नहीं रहेगा, लेकिन अपनी सूझ बूझ से रिश्ते को नया रूप देने सक्षम रहेंगे. पार्टनर को प्रसन्न रखने के लिए बाहर घूमने का प्लान करे,उनके जन्मदिन गिफ्ट प्रदान करें. वैवाहिक जीवन मिला जुला रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण एक दूसरे को समय नहीं देंगे, लेकिन रिश्ते पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा .
स्वास्थ्य
स्वस्थ्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे. शनि वक्री है मंगल सातवे भाव में रहेंगे. गुस्सा पर नियंत्रण रखे मंगल के कारण जिन लोगो को बवासीर है,पित्त की समस्या है अपने खान -पान पर ध्यान दे. आराम करें. भरपूर नींद ले स्वास्थ्य ठीक रहेगा .
लकी नंबर: 7 लकी कलर: संतरी
उपाय
- नित्य भगवान सूर्य को जल में लाल चंदन ,लाल फुल डालकर अर्घ्य दें.
- भगवान विष्णु का पूजन करे.
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
