Budh Gochar 2024: धनतेरस पर होने वाला है बुध गोचर, इन राशियों की होगी बल्ले बल्ले

Dhanteras 2024: 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस के पावन अवसर पर बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. बुध के इस गोचर से लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है.

Dhanteras 2024: इस वर्ष धनतेरस का पर्व अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेगा। वास्तव में, इस दिन बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र के साथ मिलकर लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण करेगा.

धनतेरस पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान धन्वन्तरि समुद्र मंथन से अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे. धनतेरस के दिन खरीदारी करने से यह विश्वास किया जाता है कि पूरे वर्ष धन की प्राप्ति होती है. इस बार के धनतेरस पर कुछ राशियों के लिए विशेष अवसर है, क्योंकि कई ऐसे योग बन रहे हैं जो इन राशियों के जातकों के लिए धन लाभ के अवसर उत्पन्न करेंगे.

Diwali 2024: दिवाली पूजा में है कमल के फूल का महत्व, इसके बिना अधूरी होती है मां लक्ष्मी की पूजा

मेष राशि वालों का स्थानांतरण हो सकता है

धनतेरस के अवसर पर त्रिग्रही योग के निर्माण के कारण मेष राशि के जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे. इस समय आप नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे. आपके व्यवसाय में वृद्धि की संभावनाएँ हैं. नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी बन रहे हैं. सरकारी नौकरी से जुड़े व्यक्तियों का स्थानांतरण हो सकता है, जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूत हो सकती है

आर्थिक दृष्टिकोण से सिंह राशि के जातकों के लिए धनतेरस अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है. इस समय आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है. व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे. छात्रों को अपने करियर में उन्नति मिलेगी.

तुला राशि वालों के आय में वृद्धि होगी

तुला राशि के जातकों के लिए यह धनतेरस शुभ साबित होने वाला है. आपकी आय में वृद्धि होगी. करियर में स्थिरता आएगी. व्यापार में साझेदारी आपके लिए लाभकारी रहेगी. आप परिवार के साथ मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं.

धनु राशि वालों को मानसिक शांति का अनुभव होगा

धनु राशि के जातकों के लिए बुध, शुक्र और गुरु के त्रिग्रही संयोग से ऊर्जा का संचार होगा. नए आय के स्रोतों की संभावना है. पूर्व के निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा.

मीन राशि के जातकों को मेहनत का उचित फल मिलेगा

मीन राशि के जातकों को उनकी मेहनत का उचित फल मिलेगा. नए आय के स्रोत खुलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में सफलता की प्राप्ति होगी. छात्रों के लिए करियर में अच्छे अवसर सामने आएंगे. प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और स्वास्थ्य के मामले में भी यह समय अनुकूल रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >